Anurag Dobhal ने लाइव आत्महत्या करने की कोशिश के बाद, अब पिता ने लिया बड़ा एक्शन, फैंस हैरान

297

पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया पर UK07 Rider के नाम से मशहूर Anurag Dobhal पिछले कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। इस समय अस्पताल के ICU में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या की कोशिश के दौरान हुए हादसे में उनके कूल्हे की दोनों हड्डियां टूट गईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अनुराग के पिता Jagdamba Prasad Dobhal ने अपने बेटे और बहू को अपनी संपत्ति से बेदखल करने का ऐलान कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Anurag Dobhal के आखिरी वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, फैंस सदमें में, देखें VIDEO

पिता ने दिया अखबार में विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग के पिता ने Dehradun के एक स्थानीय अखबार में सार्वजनिक सूचना प्रकाशित करवाई है। इसमें उन्होंने साफ लिखा है कि वह अपने बेटे अनुराग डोभाल और बहू Ritika Chauhan Dobhal को अपनी सभी चल-अचल संपत्तियों से अलग कर रहे हैं।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि भविष्य में अगर अनुराग या उनकी पत्नी किसी तरह का लेन-देन या कोई काम करते हैं, तो उसकी जिम्मेदारी उनकी खुद की होगी और परिवार का उससे कोई संबंध नहीं होगा। यह नोटिस अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या हुआ अनुराग डोभाल के साथ?
कुछ दिन पहले अनुराग ने लाइव वीडियो में बताया था कि, रितिका के साथ उनकी इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर परिवार खुश नहीं था। उन्होंने काफी कोशिश की, लेकिन घरवाले शादी में शामिल नहीं हुए। अनुराग का कहना था कि उन्हें न तो माता-पिता का प्यार मिला और न ही भाई का। उन्होंने आगे कहा, मुझसे मेरा परिवार, पैसा और रिश्ते सब छीन लिए गए हैं। अगर मुझे कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार मेरे मम्मी, पापा और भाई होंगे।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

वीडियो के बाद अचानक हुआ एक्सीडेंट
बताया जा रहा है कि अनुराग डोभाल ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर लाइव आते हुए आत्महत्या की कोशिश की। इस दौरान वह तेज रफ्तार में कार चला रहे थे और लाइव के दौरान ही कार डिवाइडर से टकरा गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे के वक्त उनकी कार की स्पीड करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, एक्सीडेंट के बाद रितिका अपने परिवार के साथ अस्पताल पहुंची हैं और उन्होंने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।