टाउन हॉल रोड पर लगाए 30 पौधे, ट्री गार्ड से सुरक्षित किया गया पर्यावरण का भविष्य

191

हनुमानगढ़। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सतत कार्य कर रही मानव उत्थान सेवा समिति ने एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए शनिवार को हनुमानगढ़ जंक्शन के डिस्ट्रिक्ट पार्क के नजदीक टाउन हॉल रोड पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा 30 पौधे लगाए गए, जिनमें सभी को ट्री गार्ड लगाकर संरक्षित किया गया ताकि पौधों की उचित देखभाल सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम की शुरुआत सहायक उपवन संरक्षक गगनदीप सिंह जांदू ने नीम का पौधा लगाकर की। उन्होंने समिति के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति वर्षों से निस्वार्थ भाव से पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर रही है। समिति न केवल पौधारोपण करती है, बल्कि उसकी नियमित देखरेख और संरक्षण का भी संकल्प निभाती है, जो एक अनुकरणीय कार्य है। उन्होंने शहर की अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी आह्वान किया कि वे इस समिति से प्रेरणा लें और पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व को समझें।
समिति के अध्यक्ष लादू सिंह भाटी ने बताया कि संस्था के सदस्य हर सप्ताह पौधों की सार-संभाल करते हैं, जिससे उनकी वृद्धि और जीवित रहने की संभावना अधिक रहती है। ज्ञात रहे कि समिति में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हुए सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिनमें शिक्षक, व्यापारी, कर्मचारी, समाजसेवी आदि शामिल हैं। यह संगठन सामाजिक समरसता और जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
इस मोके पर गोविंद सिंह रामगढ़िया, लोकराज शर्मा, सुनील गोदारा, सुभाष सिंह, सुरेंद्र सिंह सैनी, विपिन शर्मा, राजा राम बिश्नोई, अभिजोत सिंह, रमेश शाक्य सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में भागीदारी निभाई और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।