हवन-यज्ञ, लंगर व बैठक में अमरनाथ यात्रा भंडारे को लेकर हुई चर्चा
हनुमानगढ़। श्री अमरनाथ सेवा समिति (रजिस्टर्ड) हनुमानगढ़ टाउन द्वारा एम.जी.एम. राजकीय जिला चिकित्सालय परिसर स्थित धर्मशाला में बुधवार को आठवां वार्षिक स्थापना उत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे विधिवत हवन-यज्ञ से हुआ, जिसके पश्चात प्रसाद व लंगर का वितरण किया गया। हवन-यज्ञ में समिति के सचिव इंद्रजीत चराया, संरक्षक विनोद गर्ग, सुरेंद्र नागपाल, कोषाध्यक्ष गोविंद सोमानी सहित राजकुमार चुघ, कृष्ण मदान, प्रवीण गर्ग व देव सिंगला ने सपरिवार आहुति देकर पूजा-अर्चना की। पंडित विपिन बिहारी शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न करवाया। इस अवसर पर अध्यक्ष सूरजभान मित्तल, उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंगला, विनय सिंगला, रजत बंसल, हैप्पी गुम्बर, सतीश गर्ग मोती,तरसेम गर्ग,सतीश वाधवा,चिंटू शर्मा,सुदर्शन कालरा,ओमप्रकाश छाबड़ा, शंकी कामरा, भोला सिंह, जसविंदर सिंह व विजय कामरा सहित अन्य सदस्यों ने पूर्णाहुति देकर आरती की तथा शहर की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान समिति की बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें आगामी अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए 30वें भंडारे के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और भंडारे को लेकर जुम्मेदारीया दी गई। अंत में भोले शंकर के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं को लंगर वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सचिव इंद्रजीत चराया ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































