वैदिक रेज” थीम के साथ भावनाओं और संस्कारों से सजा भव्य वार्षिकोत्सव

76

डीएवी विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संस्कार, संस्कृति और सपनों का उत्सव बनकर उभरा। समारोह का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि विधायक गणेश राज बंसल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में शहर के प्रसिद्ध उद्यमी श्री सुभाष सिंगला,  नीरज सिंगला और अमित माहेश्वरी  मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त द्रोणाचार्य अवॉर्डी आर. डी.सिंह और शहर के गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा थे। डी ए वी के प्रेरणास्त्रोत महर्षि दयानंद सरस्वती की 202वीं जयंती के उपलक्ष्य में इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “वैदिक रेज” रही, जिसने वैदिक संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवन में उजास फैलाने का संदेश दिया। मंच पर प्रस्तुत प्रत्येक कार्यक्रम मानो परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम था। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, नाटक, समूहगान और वैदिक विचारों पर आधारित प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ‘आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं गीत पर जब बच्चों ने मंच पर अपने सपनों को प्रस्तुत किया, तो हर अभिभावक का हृदय गर्व से भर उठा। हर ताल, हर कदम और हर शब्द में मेहनत, संस्कार और आत्मविश्वास की झलक थी। मोबाइल एडिक्शन पर प्रस्तुत नृत्य नाटिका ने वर्तमान समय में बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत पर अभिभावकों को सोचने के लिए विवश कर दिया कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति ने तो कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए जिसमें महर्षि दयानंद के योगदान को पुनर्स्मरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।
विद्यालय के प्राचार्य ने अपने भावपूर्ण उद्बोधन में कहा कि डीएवी केवल शिक्षा का मंदिर नहीं, बल्कि संस्कारों की प्रयोगशाला और चरित्र निर्माण का पवित्र स्थल है। नई दिल्ली स्थित डीएवी प्रबंधकृत्री समिति के प्रधान पदमश्री पूनम सूरी के पुत्र योगी सूरी (प्रधान आर्य युवा समाज) के मार्गदर्शन में डी ए वी हनुमानगढ़ टाउन के द्वारा ‘घर-घर यज्ञ नशे को त्यज ‘मुहिम का प्रारंभ किया गया जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैदिक मूल्यों का बीजारोपण कर  उज्ज्वल भविष्य गढ़ने की प्रेरणा देना था। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे वैदिक मूल्यों, अनुशासन और नैतिकता को अपने जीवन का आधार बनाएं और समाज व राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक बनें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।