-दीपावली पर 20 जरूरतमंद परिवारों को पटाखे और मिठाई वितरित कर दिया सामाजिक एकता का संदेश
हनुमानगढ़। दीपों के पर्व दीपावली को सच्चे अर्थों में मानवता के उत्सव के रूप में मनाने का उदाहरण अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन एवं अग्रवाल महिला उपसमिति ने प्रस्तुत किया। समिति की अध्यक्ष मिताली अग्रवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर की 20 झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में जाकर जरूरतमंद परिवारों को मिठाई और पटाखों का वितरण किया गया। इस पहल ने न केवल इन परिवारों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि समाज में प्रेम, अपनापन और सह-अस्तित्व का सुंदर संदेश भी दिया।
मिताली अग्रवाल ने बताया कि यह पहल केवल त्योहार मनाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि खुशियाँ बाँटने और समाज के हर वर्ग तक दीपावली की रोशनी पहुँचाने का प्रयास रही। उन्होंने कहा कि जब समाज की संपन्न महिलाएँ जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आती हैं, तो त्योहारों का वास्तविक महत्व और भी बढ़ जाता है। दीपावली का असली अर्थ सिर्फ घर सजाना और दीप जलाना नहीं, बल्कि उन चेहरों को भी रोशन करना है जहाँ अंधकार और अभाव का साया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































