एपेक्स क्लब हनुमानगढ़ टाउन ने वृद्धाश्रम में किया सेवा कार्य

238

– हर माह मिलेगा वृद्धजनों को निशुल्क सिलेंडर, वितरित किए फल
हनुमानगढ़। समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए एपेक्स क्लब हनुमानगढ़ टाउन द्वारा आज श्री अरोड़वंश सभा द्वारा संचालित अपना घर वृद्ध आश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने वृद्धजनों को फल वितरित किए तथा निशुल्क सिलेंडर भेंट किया। एपेक्स क्लब के सचिव विपिन गगनेजा ने बताया कि क्लब के सदस्य अजय सुखीजा हर माह वृद्धआश्रम को निशुल्क भरा हुआ गैस सिलेंडर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि अब जब भी वृद्धआश्रम को सिलेंडर की आवश्यकता होगी, क्लब सदस्य अजय सुखीजा द्वारा समय पर सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य वृद्धजनों की सुविधा सुनिश्चित करना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान एपेक्स क्लब के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया। वृद्धजनों ने भी क्लब के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और सभी को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर एपेक्स क्लब के अध्यक्ष गौरीशंकर, सचिन, विपिन गगनेजा, डीजे राजेंद्र बेद, बालकिशन खदरिया, इंद्र पाहवा, बिंदर सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे। वहीं वृद्धआश्रम की ओर से अध्यक्ष नरेंद्र मिड्ढा, सचिव कपिल कालरा और श्री अरोड़वंश सभा के अध्यक्ष रामलुभाय तिन्ना ने क्लब के सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में वृद्धआश्रम प्रबंधन की ओर से एपेक्स क्लब को समाजसेवा में योगदान के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित किया कि समाज में सेवा ही सच्ची मानवता का प्रतीक है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।