वोट चोरी के खिलाफ जागरूकता, 14 दिसंबर को दिल्ली कूंच का आह्वान

95

हनुमानगढ़। टाउन स्थित पारीक कॉलोनी में ओबीसी विभाग प्रदेश सचिव रविन्द्र बैनीवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत वार्डवासियों द्वारा नव-नियुक्त प्रदेश सचिव बैनीवाल को माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने बैनीवाल को प्रदेश स्तर पर दायित्व मिलने पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
बैठक में मुख्य रूप से दिल्ली में कांग्रेस पार्टी द्वारा वोट चोरी के मुद्दे पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार इस मामले को लेकर लगातार लोगों को जागरूक कर रही है और जनता को लोकतंत्र बचाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभानी होगी। उपस्थित जनों को इस मुद्दे की गंभीरता से अवगत कराते हुए बैनीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी होती है और उसका सम्मान होना चाहिए।
बैनीवाल ने कहा कि महाजनसभा की तैयारियों को लेकर पूरे प्रदेश में बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में हनुमानगढ़ में आयोजित यह बैठक भी आगामी रणनीति तय करने के उद्देश्य से की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने 14 दिसंबर को होने वाले दिल्ली कूंच के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकारों और न्याय की लड़ाई है, जिसमें हर व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। बैठक में बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।