राष्ट्रीय खेलों में बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज का दमदार परचम, दुर्लभ जोशी ने पेंचक सिलाट (मार्शल आर्ट) में जीता रजत पदक

18

– राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, हनुमानगढ़ के लिए गर्व का क्षण, महाविद्यालय में हुआ भव्य अभिनंदन समारोह, गूंजे सम्मान के स्वर
हनुमानगढ़। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बेबी हैप्पी मॉडर्न स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए हनुमानगढ़ को गौरवान्वित किया है। महाविद्यालय के होनहार एवं जुझारू छात्र दुर्लभ जोशी ने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ  द्वारा आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पेंचक सिलाट (मार्शल आर्ट खेल) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया।
हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 9 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के श्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस उच्चस्तरीय प्रतियोगिता में जहां हर मुकाबला चुनौतीपूर्ण था, वहीं दुर्लभ जोशी ने अदम्य साहस, बेहतरीन तकनीक, रणनीतिक कौशल और अनुशासित खेल का परिचय देते हुए एक-एक मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की।
कठिन संघर्षों से गुजरते हुए उन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर रजत पदक पर कब्जा जमाया। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और मेहनत का परिणाम है, बल्कि महाविद्यालय के खेल परिवेश और मार्गदर्शन की गुणवत्ता का भी प्रमाण है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।