महिलाओं को रोजगार से जोड़़ने के उद्देश्य से ब्यूटी प्रशिक्षण केन्द्र की शुरूआत

230
हनुमानगढ़। टाउन यूथ वीरांगनाओं द्वारा टाउन के प्रेमनगर में महिलाओं को रोजगार से जोड़़ने के उद्देश्य से ब्यूटी प्रशिक्षण केन्द्र की शुरूवात की गई। उक्त ब्यूटी प्रशिक्षण केन्द्र में अनुभवी प्रशिक्षक अनु रानी द्वारा महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रशिक्षका अनु रानी द्वारा महिलाओं को ब्यूटी से संबधित बेसिक नॉलेज की जानकारी दी। यूथ वीरागना मीनाक्षी ने बताया उक्त प्रशिक्षण में महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से संबंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी व फेशियल से लेकर नेल आर्ट तक का हर प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होने बताया कि आज के महँगाई के दौर में परिवार चलाना बहुत ही मुश्किल है इस लिए घर की महिलाओं व लड़कियों को अपने पैरों पर खड़ा कर सशक्त बनाने के उद्देश्य से युथ वीरागनाओं द्वारा निशुल्क ब्यूटी प्रशिक्षण केन्द्र खोला गया है। ज्ञात रहे कि यूथ वीरांगनाओ द्वारा समाजहित में अन्य कार्य जैसे गरीब कन्या की शादी में सहयोग,जरूरतमंद परिवार को राशन देना, वृद्धजनों का चेकअप करवाना आदि कार्य किये जाते है । इस मौके पर रजनी, मीनाक्षी, इशाना, रीमा, शिमला व अन्य वीरांगनाओं मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।