दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत भूमि पूजन

150

– 28 सितंबर  से शुरू होगा दुर्गा पूजा महोत्सव
हनुमानगढ़। जंक्शन के हाऊसिंग बोर्ड की सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से 28 सितंबर से मनाए जाने वाले पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत हाऊसिंग बोर्ड में भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद चिमनलाल मित्तल, हरीश जैन, सुरेश गुप्ता, वीरेंद्र गोयल,  श्रीमती सुमन चावला, सुमित गर्ग, गणेश गिलहोत्रा, संजय अग्रवाल, ऋषभ जैन, अनिल सांखला, पूर्व उपसभापति नगीना बाई, पत्रकार प्रदीप पाल, पूर्व पार्षद महेश शर्मा, मोहित गर्ग, प्रेम दफ़्तरी, अनीश गर्ग, पवनकुमार ने शिरकत की। विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। कमेटी अध्यक्ष अजीत मण्डल ने बताया कि 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 33 वें सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।  इस साल दुर्गा पूजा महोत्सव भव्य रूप में मनाया जाएगा। महोत्सव के तहत सुबह 10.15 बजे पूजा स्थल हाऊसिंग बोर्ड में भूमि पूजन किया गया। समिति उपाध्यक्ष प्रदीप पाल ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत 28 सितंबर को शाम सवा पांच बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। उसी दिन रात्रि सवा आठ बजे मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम होगा। 28 – 29 सितंबर को रात्रि सवा आठ बजे भजन संध्या एवं झांकियों का कार्यक्रम, 30 सितंबर  रात्रि सवा आठ बजे महामाई के दरबार में  महाआरती होगी। 1 अक्टूबर को दोपहर को लंगर लगाया जाएगा। रात्रि सवा नौ बजे से विशाल जागरण होगा। जागरण में भजन गायिका रशिम अरोड़ा (श्रीगंगानगर), एवं गुरवंश राही, टी-सीरीज कलाकार (अबोहर)भजनों का गुणगान करेंगे। एच ओम भुपेन्द्र झांकी ग्रुप (जलालाबाद, पंजाब) के द्वारा सुन्दर सुन्दर झांकिया दिखाई जाएंगी।  2 अक्टूबर को सुबह सवा नौ बजे सिन्दूर दान के बाद शाम सवा पांच बजे मूर्ति जल प्रवाह के साथ महोत्सव का समापन होगा। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव सर्व धर्म की मिसाल पेश करता है। समिति महासचिव महेश शर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। इस मौके पर समिति अध्यक्ष अजीत मंडल, उपाध्यक्ष प्रदीप पाल, महासचिव महेश शर्मा, सचिव बजरंग बली, कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग, धीरज कुमार , विवेक गुप्ता , पारस मित्तल, चंदन राजपूत , पवन कुमार, लक्की सैन, गुरदासमल, कैलाश पारिक, संजीत मंडल, अनिल, आदि मौजूद थे।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।