बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Mukhyamantri Rojgar Yojana Bihar) की शुरुआत की है। इसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर की। कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी मिल गई है। योजना के तहत राज्य के हर परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके तहत सितंबर से 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: शारीरिक संबंध से बहन ने किया मना, भाई ने पहले सिर में सिलेंडर मारा, फिर फावड़े से काटा
क्या-क्या है खास है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में
- हर परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की पहली किस्त मिलेगी।
- सितंबर 2025 से यह पैसा महिलाओं के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा।
- रोजगार शुरू करने के छह महीने बाद काम का आकलन होगा। इसके बाद जरूरत पड़ने पर महिला को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता दी जा सकेगी।
- महिलाओं के उत्पाद बेचने के लिए गांव से लेकर शहर तक हाट-बाजार विकसित किए जाएंगे।
- आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसकी जिम्मेदारी ग्रामीण विकास विभाग की होगी और नगर विकास एवं आवास विभाग भी सहयोग करेगा।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्यों शुरु की
बिहार में महिलाओं की भागीदारी लंबे समय से चर्चा में रही है। शराबबंदी से लेकर पंचायत चुनावों में आरक्षण तक। हर कदम पर नीतीश सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने की कोशिश की है। अब रोजगार को लेकर यह नई योजना महिलाओं के हाथ में नया सहारा देने वाली है।
इस ऐलान के बाद उम्मीद की जा रही है कि लाखों महिलाओं को अपना काम शुरू करने का मौका मिलेगा। चाहे वह घर का छोटा कारोबार हो या फिर बड़े पैमाने पर काम सरकार अब महिलाओं के साथ खड़ी होगी।




































