हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हनुमानगढ़ की कार्य समिति बैठक टाउन पंचायती धर्मशाला में अध्यक्ष विकास शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, प्रभारी लालचंद कोचर, सदस्यता अभियान सहसयोजक कलवंत चहल, जिला उपाध्यक्ष भगीरथ सुथार, जिला मंत्री विक्रम सिंह कंबोज, विनोद जोशी, देहात अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ थे। जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार प्रदेश की पूर्व सरकार द्वारा हुए भ्रष्टाचार की जांच एवं पेपर लीक करके करोड़ों युवाओं के भविष्य को उजाड़ने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। भाजपा सरकार आम जनता के विकास के लिए हर समय तत्पर है। प्रभारी लालचंद कोचर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है, इसमें धरातल पर कार्य करने वाले आम कार्यकर्ता को भी सम्मान दिया जाता है। सदस्यता अभियान सहसंयोजक कुलवंत चहल ने कहा कि वर्तमान में राजस्थान और देश में भाजपा के डबल इंजन की सरकार है अब राजस्थान में कुछ माह में ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किये गए है।
नगरमंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि राजस्थान की सरकार आम किसान, मजदूर, गरीब लोगों की सरकार है। इस सरकार में सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक सितंबर को प्रधानमंत्री सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे और हम सब की जिम्मेदारी है कि हम पार्टी को मजबूती देने के लिये अधिक से अधिक नये व पुराने कार्यकर्ताओं का फिर से रजिस्ट्रेशन करवाकर पार्टी को मजबूत करे। इस मौके पर महामंत्री गजेंद्र सिंह राठौड़, राम कुक्कड़, इंदर निनानिया, मंडल उपाध्यक्ष शयोपत स्वामी राजपाल सोनी मदन लाल सोनी संदीप बरावड संदीप छाबड़ा संदीप विर्क हैरी सरसवा अमीचंद सरसवा सूनील ढाका महादेव भार्गव, रामकृष्ण किराड़, दीपक जांगिड़, शुभेन्दर दंदीवाल, बलबीर सिंह, आनंद सिंह राठौड़, कुलवंत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































