भाजपा नगरमंडल ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

157

कार्यकर्ताओं ने कहा ‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणास्रोत, समाज में सकारात्मक सोच का संचार करती है
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी नगरमंडल हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगरमंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री के संदेशों को सुना और उनसे प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष प्रकाश तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि यह देश के जन-जन को जोड़ने और सकारात्मक सोच का संचार करने वाला अभियान है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है और ‘मन की बात’ कार्यक्रम उसी भावना को सशक्त बनाता है। प्रधानमंत्री द्वारा युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाज के प्रेरक व्यक्तित्वों का उल्लेख कर सभी वर्गों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जाती है।
‘मन की बात’ देश की आत्मा से जुड़ा संवाद है, जो हर वर्ग को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करता है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज के प्रसारण में जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत और युवा सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को इन विषयों पर अमल करते हुए देश को सशक्त और स्वावलंबी बनाने में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल के महामंत्री राजन अरोड़ा के आकस्मिक निधन होने पर उन्हें याद कर मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी व सभी मंडल पदाधिकारीयों ने उनके घर जाकर परिवार जनों को ढांढस बंधया।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री प्रवीण सिंह परमार मंडल उपाध्यक्ष केशव पाल, नरेश पुरोहित, डॉ आदित्य चावला, प्रशांत सोनी, दयावंती वर्मा नगर मंत्री विशंभर वर्मा, नितिन तिवाडी, अशोक शर्मा, अर्जुन विमल, सीता स्वामी कोषाध्यक्ष राकेश गोयल उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।