Aditya Infotech IPO: आदित्य इन्फोटेक का धमाकेदार डेब्यू , जिनको शेयर मिला हुए मालामाल

485

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को सीपी प्लस (CP Plus) ब्रांड नाम से सीसीटीवी कैमरा बनाने वाली नोएडा की कंपनी आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड (aditya infotech) ने जबरदस्त एंट्री की। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों ही एक्सचेंजों पर अपने इश्यू प्राइस से करीब 50% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए।

बीएसई पर शेयर ₹1,018 पर और एनएसई पर ₹1,015 पर लिस्ट हुआ, जबकि इसका इश्यू प्राइस ₹675 प्रति शेयर तय किया गया था। आदित्य इंफोटेक लिमिटेड के शेयर बीएसई में सुबह 10 बजे 1018 रुपये पर लिस्ट हुए। कारोबार के दौरान तुरंत यह 1042.50 रुपये पर पहुंच गया। इसी दौरान यह नीचे में 1014.65 रुपये तक गिरा। यह सब चार मिनट के अंदर हुआ।

IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 100 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब

कंपनी का आईपीओ 29 जुलाई को खुला और 31 जुलाई को बंद हुआ। इस दौरान इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

  • कुल सब्सक्रिप्शन: 100.69 गुना
  • रिटेल निवेशक: 50.87 गुना
  • क्यूआईबी (QIB): 133.21 गुना
  • एचएनआई (NII): 72.18 गुना

इसे देखकर पहले ही साफ हो गया था कि लिस्टिंग दिन पर शेयर जोरदार प्रदर्शन करेगा।

ये भी पढ़ें: Highway Infrastructure IPO: हाइवे इंफ्रास्ट्रक्चर ने पहले ही दिन बटोरी सुर्खियां, 4 गुना सब्सक्रिप्शन

ग्रे मार्केट प्रीमियम ने पहले ही दिया था संकेत
आईपीओ के बाद ग्रे मार्केट में आदित्य इन्फोटेक के शेयर का GMP ₹300 से ₹305 के बीच चल रहा था। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि शेयर ₹975 से ₹980 के आसपास लिस्ट हो सकता है। हालांकि वास्तविक लिस्टिंग इससे भी ऊपर हुई, जिससे निवेशकों को पहले ही दिन शानदार रिटर्न मिला।

IPO से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कहां होगा? कंपनी ने कुल ₹1,300 करोड़ का फंड जुटाया:

  • ₹500 करोड़ फ्रेश इश्यू से
  • ₹800 करोड़ ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए
  • फंड का इस्तेमाल कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतें, टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन और विस्तार योजनाओं के लिए किया जाएगा।

लॉन्ग टर्म में भी दमदार स्टॉक
बाजार विश्लेषकों का मानना है कि कंपनी का बिजनेस मॉडल, ब्रांड वैल्यू और सिक्योरिटी सेक्टर में तेजी से बढ़ती मांग इसे लंबी अवधि के लिए मजबूत निवेश विकल्प बनाती है। हालांकि शेयर की शुरुआती तेजी के बाद थोड़ी मुनाफावसूली देखी जा सकती है, लेकिन अगर कंपनी अपनी विकास रणनीति पर बनी रहती है, तो इसका शेयर लॉन्ग टर्म में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकता है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

क्या करती है आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड?
कंपनी भारत की एक अग्रणी सुरक्षा और निगरानी समाधान (Surveillance Solutions) देने वाली फर्म है। यह ‘CP Plus’ ब्रांड के तहत हाई-टेक सिक्योरिटी कैमरे, वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम और इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सर्विसेज मुहैया कराती है। कंपनी की पहुंच केवल एंटरप्राइज सेक्टर तक नहीं, बल्कि आम उपभोक्ता (कंज्यूमर) मार्केट तक भी है।

Disclaimer: पंचदूत न्यूज अपने पाठकों को किसी निवेश की सलाह नहीं देता और न ही किसी विशेष स्टॉक, कंपनी या आईपीओ में निवेश की सिफारिश करता है। पाठकों को किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले योग्य विशेषज्ञ या अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लेना चाहिए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।