गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। आज यानी 1 फरवरी, बजट पेश होने से पहले सुबह के कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी और सोने के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई।
MCX पर चांदी करीब 26 हजार रुपये (लगभग 9%) टूट गई। एक किलो चांदी का भाव गिरकर 2,65,652 रुपये पर ट्रेड (gold and silver today) कर रहा है। वहीं, सोने की कीमत में भी करीब 12 हजार रुपये (लगभग 8%) की गिरावट आई है। MCX पर 10 ग्राम सोना 1.38 लाख रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
2 दिन में सोना-चांदी से उड़ा लाखों का भाव
बीते दो दिनों में MCX पर सोने की कीमत में कुल 31 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। 29 जनवरी को सोना 1.69 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। अब यह गिरकर 1.38 लाख रुपये पर आ गया है।
वहीं, चांदी की कीमत में करीब 1.36 लाख रुपये प्रति किलो की भारी गिरावट आई है। 29 जनवरी को चांदी 4.01 लाख रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर थी। अब इसका भाव घटकर 2.65 लाख रुपये प्रति किलो रह गया है।
आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,730 रुपए
22 कैरेट – 1,47,350 रुपए
18 कैरेट – 1,20,590 रुपए
मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,580 रुपए
22 कैरेट – 1,47,200 रुपए
18 कैरेट – 1,20,440 रुपए
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,62,550 रुपए
22 कैरेट – 1,49,000 रुपए
18 कैरेट – 1,28,000 रुपए
कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,580 रुपए
22 कैरेट – 1,47,200 रुपए
18 कैरेट – 1,20,440 रुपए
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,630 रुपए
22 कैरेट – 1,47,250 रुपए
18 कैरेट – 1,20,490 रुपए
लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,730 रुपए
22 कैरेट – 1,47,350 रुपए
18 कैरेट – 1,20,590 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,630 रुपए
22 कैरेट – 1,47,250 रुपए
18 कैरेट – 1,20,490 रुपए
हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,580 रुपए
22 कैरेट – 1,47,200 रुपए
18 कैरेट – 1,20,440 रुपए
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































