25 अक्टूबर से आरंभ होगा पर्व, 27 को कोहला नहर पर होगा भव्य कार्यक्रम व जागरण
हनुमानगढ़। टाउन स्थित श्री मिथिला सेवा समिति (राजस्थान) हनुमानगढ़ द्वारा छठ पूजा महापर्व के शुभ अवसर पर शुक्रवार को भव्य प्रचार रथ रवाना किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, फूडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सन्तराम जिंदल, श्री अरोड़वंश सभा हनुमानगढ़ टाउन के अध्यक्ष रामलुभाया तिन्ना, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर, पूर्व अध्यक्ष विकास शर्मा, टाउन पुलिस थाना एस.आई रामकेर तथा नगर परिषद के सेवानिवृत्त एक्सईएन राजेन्द्र स्वामी रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया।
समिति अध्यक्ष बलदेव दास ने बताया कि छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। समिति के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को नहाय-खाय, 26 अक्टूबर को खरना, 27 अक्टूबर को सायंकालीन अर्घ्य तथा 28 अक्टूबर को प्रातःकालीन अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर रवाना किया गया प्रचार रथ टाउन थाना से निकलकर शहर की प्रमुख कॉलोनियों व बाजारों में घूमकर लोगों को छठ पर्व के कार्यक्रमों की जानकारी देगा।
अध्यक्ष ने बताया कि 27 अक्टूबर की शाम को कोहला नहर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान बिहार व अन्य स्थानों से आए कलाकार सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत करेंगे तथा रात्रि में जागरण का आयोजन भी होगा। उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा इस पर्व में पूरा सहयोग दिया जा रहा है, जिसके लिए समस्त पूर्वांचलवासी परिषद के आभारी हैं।इस मौके पर उपाध्यक्ष अशोक गौतम, सचिव प्रमोद यादव, कोषाध्यक्ष दिलखुश मण्डल, सहसचिव श्याम दास, सहकोषाध्यक्ष संदीप महंतो, प्रवक्ता शिवचंद यादव, सदस्य कमलेश यादव, बहरू ठाकुर, सोनू यादव, मोहन ठठेई, अमृत विशाल, पप्पू यादव, अजय यादव, अमर सिंह, हरिशचंद, विकास रगीला, योगेश किशोर, विष्णुकांत राय सहित अनेक सदस्य एवं नगरवासी उपस्थित रहे।छठ महापर्व के प्रति लोगों में उत्साह का माहौल है और पूरा शहर आस्था की भावनाओं से सराबोर नजर आ रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































