बच्चों की क्राफ्ट व महिलाओं की कुकिंग प्रतियोगिता कराई

14

हनुमानगढ़ टाउन की पूज्य सिंधी पंचायत समिति रजिस्टर्ड एवं झूलेलाल मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित 64वें चेटीचण्ड महोत्सव के चौथे दिन धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला। इस अवसर पर झूलेलाल नारी शक्ति द्वारा बच्चों की क्राफ्ट प्रतियोगिता तथा महिलाओं की कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन सिंधी धर्मशाला में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रो. डॉ सुमन चावला तथा यूथ वीरांगना रजनी एवं मीनाक्षी रहीं। अतिथियों ने भगवान झूलेलाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता का यह दृश्य उपस्थित सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा।
कार्यक्रम की आयोजक झूलेलाल नारी शक्ति की सदस्य वर्षा कर्मचंदानी व अनीता तेजवानी ने अतिथियों का माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। बच्चों की क्राफ्ट प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगी और रचनात्मक कलाकृतियां प्रस्तुत कीं, वहीं महिलाओं की कुकिंग प्रतियोगिता में पारंपरिक सिंधी व्यंजनों के साथ आधुनिक स्वादों की झलक देखने को मिली।
प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ा। इसके अतिरिक्त, आज सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक आकर्षक स्टॉल्स का आयोजन भी किया गया, जिनमें महिलाओं ने अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। हस्तशिल्प, घरेलू खाद्य सामग्री और सजावटी वस्तुओं ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।