कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धा से मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

83

– सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का दिया गया संदेश
हनुमानगढ़ टाउन स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने सर्वप्रथम गांधीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को नमन किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया ने जानकारी देते हुए बताया कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके बताए गए सत्य, अहिंसा, भाईचारे और सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि आज के समय में गांधीजी के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं, जिन्हें अपनाकर ही समाज और देश को सही दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य सदस्य रामेश्वर चावरिया, प्रेम नायक, उपाध्यक्ष करणी सिंह राठौड़, जयदेव भिड़ासरा, महामंत्री गुरदीप चहल, ईशाक खान, सचिव मांगीलाल स्वामी, अग्रिम संगठन से सुरेंद्र मारवाह (जिलाध्यक्ष उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा अमर सिंह सियाग, गुरलाल मान, इशक चायनान, धर्मेंद्र कुमार, जयपाल गिरी, हीरा सिंह, मोहनलाल इंदलिया, मान सिंह शाक्य, रणवीर सोनी, बबलू खान, कृष्ण स्वामी, सुनील टाक, विकास सैनी, वीरेंद्र गांधी, राधेश्याम सेठी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समापन गांधीजी के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।