अहमदाबाद के स्कूल में 10वीं के छात्र की हत्या, अब WhatsApp चैट हुई वायरल, देखें क्या लिखा?

524

अहमदाबाद के एक नामी प्राइवेट स्कूल में हुई वारदात ने पूरे शहर को हिला दिया है। एडवेंटिस्ट स्कूल (ahmedabad school stabbing) के क्लास 10 के छात्र की मंगलवार को उसके जूनियर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मामूली कहासुनी के बाद हुई इस सनसनीखेज घटना ने न सिर्फ छात्रों और अभिभावकों बल्कि पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया। बुधवार को गुस्साए माता-पिता और स्थानीय लोग स्कूल परिसर में घुस गए और जमकर हंगामा किया। अब इस वारदात से जुड़ी कुछ चैट्स वायरल हो रही है।

इससे पहले, हत्या की वारदात से गुस्साए सिंधी समुदाय के लोग, बजरंग दल, विहिप और एबीवीपी के कार्यकर्ता बुधवार सुबह स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचते ही करीब 2000 लोगों की भीड़ ने पहले तो स्कूल के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद रेलिंग कूदकर स्कूल के अंदर दाखिल हो गए। भीड़ ने प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ सदस्यों को भी जमकर पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें स्कूल पहुंची। लेकिन, लोग इतने गुस्से में थे कि पुलिसकर्मियों के सामने ही पूरे स्टाफ को पीटते रहे।

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में 8वीं के छात्र ने 10वीं के छात्र की हत्या की, शहर में बढ़ा तनाव, सामने आया VIDEO

हत्या से पहले व्हाट्सएप चैट में कबूल किया जुर्म
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी छात्र ने वारदात के बाद अपने एक दोस्त से चैट में हत्या की बात स्वीकार की थी।
उसने दोस्त से कहा. “बताओ सबको कि मैंने ही उसे मारा है।”
चैट में सामने आया कि पीड़ित छात्र ने आरोपी से बस इतना पूछा था, “तू कौन है और क्या करेगा?” जिसके बाद आरोपी भड़क गया और चाकू से हमला कर दिया।

दोस्त ने आरोपी को समझाते हुए लिखा कि किसी बात पर इतना गुस्सा करने की बजाय वह केवल पीट सकता था, लेकिन आरोपी ने साफ कहा, “जो हो गया, सो हो गया।” इसके बाद उसने चैट डिलीट करने और कुछ दिन छिप जाने की बात भी कही।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

क्या था पूरा मामला?
खोखरा पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले इन दोनों स्टूडेंट्स के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी मंगलवार को चाकू छिपाकर लाया था। स्कूल की छुट्टी होते ही उसने 10वीं के स्टूडेंट पर हमला कर दिया। घायल छात्र के पेट में गंभीर घाव हो गए थे। उसे मणिनगर के एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। लेकिन ज्यादा खून बह जाने के चलते उसकी जान नहीं बच सकी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।