इंदौर की सोनम ने जैसे अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाई वैसा ही मामला बिहार के औरंगाबाद (Bihar Priyanshu Murder Case) से सामने आया है। जहां 60 साल के फूफा के प्यार में 27 साल की भतीजी ने शादी के एक महीने बाद अपने पति की हत्या करवा दी।
SP अंबरीश राहुल ने बताया कि गिरफ्तार गुंजा सिंह ने हत्या की बात कबूल कर ली है। उसका अपने फूफा के साथ 15 सालों से अफेयर चल रहा था। इससे वह इस शादी से खुश नहीं थी। महिला ने अपने फूफा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची।
बचपन से ही अपने फूफा के साथ थी आरोपी गुंजा
गुंजा ने पुलिस को बताया, ‘मैं बचपन से ही अपने फूफा के घर रहती थी। वहीं पढ़ती थी। इसी दौरान मैं उनके करीब आ गई। हम दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। मुझे पता था कि वो उम्र में मुझसे डबल हैं, लेकिन प्यार तो प्यार है। उम्र नहीं देखता।’
‘बुआ को कभी हमारे रिश्ते को लेकर शक नहीं हुआ। हम घर में ही मिला करते थे। अप्रैल में बुआ ने हमें एक साथ देख लिया। बात घर में फैल गई। पिता ने लड़के देखना शुरू कर दिए।
एक महीने के अंदर ही मेरी शादी तय हो गई। 21 मई को बिना मेरी मर्जी के मेरी शादी प्रियांशु से हुई। मैं इस रिश्ते से खुश नहीं थी। फूफा से मैंने कई बार कहा कि चलो भाग चलते हैं, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। इससे पहले वो मेरी 2 शादियां तुड़वा चुके थे।’
ये भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi: सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या की बात कबूली, पति की हत्या के लिए बनाए थे 2 बड़े प्लान
कैसे बनाया पति के मर्डर का प्लान
शादी के बाद भी मैं उनसे मिला करती थी। कभी अपने मायके में, कभी ससुराल में तो कभी उनके घर में। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। एक दिन उनके मुंह से निकला कि प्रियांशु को मरवा देते हैं। मैंने भी हां कर दिया, लेकिन ये कैसे होगा ये नहीं पता था। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त से बात कर के झारखंड के 2 शूटर्स को हायर किया।’
ये भी पढ़ें: Guru Uday 2025: 9 जुलाई से सतर्क रहें ये 4 राशियां, छिन सकती है नौकरी, इन्हें मिलेंगे शुभ संकेत
प्रियांशु कुमार सिंह 24 जून की रात वाराणसी के चंदौली में अपने रिश्तेदार के घर से ट्रेन से लौट रहा था। गांव से दो लोग बाइक लेकर उसे लेने गए थे। वो कॉल कर के मुझे अपनी लोकेशन बता रहा था। मैं शूटर्स को लोकेशन दे रही थी।
बीनगर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने के पहले प्रियांशु ने मुझे फोन कर सूचना दी थी। गांव के 2 लड़के उसे स्टेशन लेने गए थे। नवीनगर थाना क्षेत्र के लेंबोखाप गांव के पास शूटर्स ने उसकी गाड़ी रुकवाई और 4 गोलियां मारीं। गोली मारने के बाद शूटर्स ने बताया कि काम हो गया है, लेकिन वो मरा नहीं है। हम घबरा गए थे। प्रियांशु की बाइक पर साथ बैठे गांव के 2 लड़के उसे अस्पताल लेकर आए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’
ये भी पढ़ें: कौन है गूगल पर ट्रेंडिंग Soham Parekh? झूठ, चोरी और छल से बना ‘करोड़पति कंसल्टेंट’
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

कैसे पकड़ी गई आरोपी पत्नी गुंजा
पुलिस ने प्रियांशु के मोबाइल की जांच की। फोन में हत्या से पहले गुंजा से बातचीत का पता चला। प्रियांशु की कॉल डिटेल निकलवाई गई। पता चला कि वो लगातार गुंजा के संपर्क में था। पुलिस ने गुंजा की कॉल डिटेल निकलवाई उसमें एक नंबर मिला जिस पर 50 से ज्यादा बार बात हुई थी। पुलिस ने गुंजा से फोन मांगा तो आनाकानी करने लगी। शक गहरा हुआ और पत्नी को हिरासत में लिया गया। SP अंबरीश राहुल ने बताया कि गिरफ्तार गुंजा सिंह ने हत्या की बात कबूल कर ली है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































