Kolkata: कोलकाता कॉलेज गैंगरेप में चौथी गिरफ्तारी, जानें पूरा मामला

595

कोलकाता (Kolkata) के कस्बा इलाके में स्थित लॉ कॉलेज में लॉ स्टूडेंट से हुए गैंगरेप के मामले में तीन आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। अब इस मामले में चौथे आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड को भी गिरफ्तार किया है। गैंगरेप की घटना के मामले में अब तक ये चौथी गिरफ्तारी है। लॉ की छात्रा के साथ हुई घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है।

25 जून को शाम 7.30 बजे के करीब पीड़िता के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। विक्टिम की शिकायत पर कोलकाता पुलिस ने FIR रजिस्टर की। शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। मनोजीत और जैब अहमद को पुलिस ने 26 जून की शाम 7 बजे तालाबागान क्रॉसिंग के पास से अरेस्ट किया। प्रमित मुखोपाध्याय को उसी रात 12 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने विक्टिम का मेडिकल करवाया है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पब्लिक प्रॉसीक्यूटर सौरीन घोषाल ने बताया, ‘तीनों आरोपियों को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने मेडिकल सबूतों और विक्टिम की गवाही में तालमेल पाया। इसीलिए तीनों को अभी पुलिस कस्टडी में ही रखा जाएगा।’ वहीं, आरोपी मनोजीत मिश्रा के वकील आजम खान का कहना है, ‘गैंगरेप का आरोप है। लड़की ने आरोप लगाया है कि कॉलेज कैंपस में उसके साथ रेप किया गया। पुलिस इन्वेस्टिगेशन कर रही है।’

मनोजीत मिश्रा

विक्टिम ने पुलिस को बताया
पुलिस को बताया, ’25 जून को दोपहर 12 बजे मैं एग्जाम का फॉर्म भरने कॉलेज गई थी। फॉर्म भरने के बाद मैं यूनियन रूम में बैठ गई। आमतौर पर स्टूडेंट आराम करने के लिए वहां बैठते हैं। वहां कुछ और स्टूडेंट भी थे। मनोजीत रूम में आया और कुछ स्टूडेंट से बात करने लगा।’

‘वो कॉलेज में TMC छात्र परिषद का अध्यक्ष है। इसलिए सब उसकी बात सुनते हैं। वो स्टूडेंट्स को परिषद में पोजिशन भी दिलवाता है। उसने मुझे भी महिला सेक्रेटरी का पद दिलवाया था।’

‘करीब 4 बजे सभी स्टूडेंट्स कमरे से निकलने लगे। मैं भी जाने के लिए निकली। मैं मेन गेट की तरफ जा ही रही थी कि तभी मुझे मेरी जनरल सेक्रेटरी मिल गईं। हम यूनियन रूम के बाहर बैठकर बातें करने लगे। मनोजीत फिर वहां आ गया और हमें यूनियन रूम में बुलाया। वो कह रहा था कि उसे परिषद के काम के बारे में बात करनी है। उस वक्त कमरे में हम 7 लोग बैठे थे।’

‘इसी बीच प्रमित आया और मुझे बाहर बुला ले गया। वो मुझसे मनोजीत और यूनियन के लिए वफादारी साबित करने के लिए कहने लगा। मैंने कहा कि मैं परिषद के काम में पूरी भागीदारी दूंगी।’

‘इसके बाद मनोजीत ने मुझे बुलाकर पूछा कि क्या प्रमित ने सब समझा दिया। मुझे इनकी बातें समझ नहीं आ रही थीं। इसके बाद मनोजीत मुझसे कहने लगा कि वो मुझे पसंद करता है। हालांकि उसकी गर्लफ्रेंड भी है, लेकिन अब वो मुझसे शादी करना चाहता है।’

‘मैंने मनोजीत को बताया कि मेरा बॉयफ्रेंड है और मैं उसे किसी भी हाल में नहीं छोड़ना चाहती। मैंने मनोजीत को दूर रहने को कहा। इसके बाद हम यूनियन रूम में अंदर चले गए। तब तक करीब 7:30 बज चुके थे। मैं अपना सामान लेकर निकलने लगी, तभी मनोजीत ने मुझे फिर रोक लिया। उसने इशारे से जैब और प्रमित को बाहर भेजा और दोनों ने रूम बाहर से बंद कर दिया।’

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

‘मनोजीत मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा। मुझे पैनिक अटैक आने लगे और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। प्रमित और जैद दवा लेकर अंदर आए। फिर उन्होंने मुझे बाहर जाने दिया। मुझे लगा कि शायद मुझे छोड़ दिया। मैं डॉक्टर के पास जा रही थी। तभी जैद और प्रमित मुझे खींचते हुए गार्ड रूम में ले जाने लगे। मैं गिड़गिड़ा रही थी लेकिन वो मुझे खींचते रहे।’

‘उसने रेप करते हुए मेरे वीडियो बनाए और मुझे ब्लैकमेल किया। ये सब हो रहा था तब प्रमित और जैद सब देख रहे थे। मैंने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, तो मनोजीत ने मुझे हॉकी स्टिक से पीटा। मैं रात को 10 बजे कमरे से निकल पाई। बाहर निकलते ही मैंने पापा को कॉल करके बुलाया और पूरी बात बताई। मनोजीत की पावर देखकर मैं FIR लिखवाने में डर रही थी, लेकिन अब मैंने पीछे नहीं हटूंगी।’

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।