संवाददाता भीलवाड़ा। शाहपुरा नगरपालिका में बीजेपी ने अपना बोर्ड बनाते हुए चेयरमैन का ताज रघुनंदन सोनी के सिर रखा है।शाहपुरा में रघुनंदन सोनी बने पालिका अध्यक्ष।जानकारी के अनुसार 35 वार्डो में हुए चुनाव के बाद आज अध्यक्ष पद के के लिए मतदान व मतगणना हुई जिसमें 24 मत भाजपा को तथा 11 मत कांग्रेस को मिले।चुनाव के समय 35 वार्डो में 21 बीजेपी व 8 कांग्रेस 6 निर्दलीय जिसमें अध्यक्ष के चुनावों के 3 अन्य को बीजेपी ने झटके व 3 कांग्रेस ने।चुनाव के बाद जोड़ तोड़ की मशक्कत के बाद भी कांग्रेस अपना बोर्ड नहीं बना पाई अन्य पार्षदों में से भी कांग्रेस ने 3 पार्षदों को अपनी तरफ किया लेकिन फिर भी शाहपुरा में बीजेपी ने अपना परचम लहरा लिया ओर रघुनंदन सोनी अध्यक्ष बन गए। हालाकि शाहपुरा की तस्वीर पहले ही साफ नजर आ रही थी कि भाजपा का ही बोर्ड बनेगा क्युकी 35 पार्षदों में से 21 भाजपा के खाते में पहले ही थे ओर पूर्ण रूप से बोर्ड बनता नजर आ रहा था।भाजपा चेयमैन बनने को लेकर क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियो को कार्यकर्ताओ में जश्न का माहौल नजर आ रहा है। पूर्व पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी एक बार फिर संभालेंगे नगरपालिक की कमान।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































