आ रहा है चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब और कहां करेगा लैंडफॉल

562

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (Cyclone Montha) तेजी से ताकतवर होता जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि यह सिस्टम अगले 24 घंटों में गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है और 28 अक्टूबर की सुबह से दोपहर के बीच आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, यह तूफान फिलहाल दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है और धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। अनुमान है कि अगले कुछ घंटों में इसके और अधिक तीव्र होने की संभावना है। कई राज्यों में बारिश भी शुरु हो चुकी है।

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। खाड़ी के ऊपर वायुमंडलीय दबाव बढ़ने से हवाएं तेज हो गई हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगी हैं। अधिकारियों ने मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

बता दें, मोंथा’ नाम थाईलैंड द्वारा सुझाया गया है, जिसका अर्थ होता है “सुगंधित या सुंदर फूल”। यह इस साल बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा बड़ा चक्रवाती तूफान है, जो तटीय राज्यों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

ये भी पढे़: Chhath Puja Katha: महिलाएं संतान की सुख-समृद्धि के लिए जरुर पढ़ें ये छठ मैया की व्रत कथा

क्या है तूफान की लेटेस्ट स्थिति?
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह तूफान 28 अक्टूबर की शाम या रात को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास, मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच तट से टकरा सकता है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

  • इस दौरान हवाओं की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा, जबकि झोंके 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।
  • 27 से 30 अक्टूबर के बीच आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों के साथ-साथ ओडिशा, तमिलनाडु और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
  • समुद्र में ऊंची लहरें और बेहद उफान भरे हालात देखने को मिल सकते हैं, जिससे मछुआरों और तटीय इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह
इस बीच, मौसम विभाग ने आज अनकापल्ली, काकीनाडा, कोनासीमा, श्रीकाकुलम, नेल्लोर, तिरुपति, विशाखापत्तनम, विजयनगरम और पश्चिम गोदावरी जिलों में कुछ स्थानों पर 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ हल्की गरज के साथ छींटे पड़ने और मध्यम वर्षा होने का अनुमान लगाया है। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।