स्वच्छ व मीठा पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग की

194

हनुमानगढ़। ग्राम पंचायत 2 केएनजे की चर्च कॉलोनी के लोगों ने सोमवार को विधायक गणेशराज बंसल से मुलाकात कर कॉलोनी में स्वच्छ व मीठा पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग की। ग्रामीण केके वर्तिया ने बताया कि सन 2000 से मुख्य मार्ग गंगानगर रोड़ के पास स्थित चर्च कॉलोनी स्थापित है और आज दिन तक उक्त कॉलोनी में पीने के पानी की सुविधा तक उपलब्ध नही है। उन्होने कहा कि आमजन पीने के पानी के लिए कैन्टर मंगवाते है, जिससे आमजन को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। विधायक गणेशराज बंसल ने समस्त कॉलोनीवासियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही कॉलोनी में पाईपलाईन डलवाकर आमजन को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नही रहने दिया जायेगा। ग्रामीणों ने विधायक का धन्यवाद देते हुए कॉलोनी में आमंत्रित किया। इस मौके पर वेद प्रकाश, हरपाल सिंह, प्रवीण, मंगत सिंह, राधेश्याम, लवली वर्मा, लाला, मौसम सिंह, बबलू, शंकर, बुधराम व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।