पर्यावरण जनचेतना शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया

262

हनुमानगढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान में सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ़ जंक्शन में चल रहे कौशल विकास प्रशिक्षण एवं अभिरूचि शिविर में शनिवार को पर्यावरण जनचेतना शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। भ्रमण को रवानगी नेहरू युवा केन्द्र से जिला युवा अधिकारी रीना केसरियां व सीओ स्काउट भारत भूषण ने हरी झण्डी दिखाकर दी। अतिथियों ने उपस्थित अभिभावकों व बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने हेतु जन समुदाय को जागरूक करने का आह्वान किया। भ्रमण रैली भगत सिंह चौक, कोहला नर्सरी से सहजीपुरा होते हुए कालीबंगा पुरातात्विक संग्राहलय पहुची। करणीसर सहजीपुरा में शारीरिक शिक्षक जगजीत सिंह ने परिवार द्वारा रैली का भव्य स्वागत किया गया व सभी को जलपान करवाया गया। भ्रमण में स्काउटर धनराज लोहिया, गाइड रत्ना, तरूणा, पवन बजाज, यासीन खान आदि उपस्थित रहे। शैक्षिक भ्रमण प्रभारी केवल कृष्ण गिल्होत्रा ने सभी संभागियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने व पुरातात्विक संग्रहालय के महत्व के बारे में बताया। ज्ञातत्व है कि इस विद्यालय में अभिरूचि शिविर 17 मई से चल रहा है। उक्त शिविर का समापन 22 जून को होगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।