फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन व व्यापार मंडल शिक्षा समिति चुनाव – भरे गये नामांकन

163
– उपाध्यक्ष पद पर दोनों समितियों में निर्विरोध चुनाव, फ़ूडग्रेन में ईशान चौधरी व व्यापार मंडल में विकास हिसारिया बने उपाध्यक्ष
हनुमानगढ़। फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के एक वर्षीय एवं व्यापार मंडल शिक्षा समिति के त्रिवर्षीय आगामी कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया जारी है। कार्यालय चुनाव अधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार दिनांक 16 दिसंबर 2025 को दोनों संस्थाओं की प्रबंधक समिति एवं शिक्षा समिति के विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के पश्चात सभी आवेदन पत्र सही पाए गए हैं, जिससे चुनावी प्रक्रिया को गति मिली है।
फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन में अध्यक्ष पद के लिए मेजर सिंह, योगेश गर्ग एवं रामलाल ने नामांकन प्रस्तुत किया है। उपाध्यक्ष पद के लिए ईशान चौधरी का एकमात्र नामांकन प्राप्त होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सचिव पद के लिए अमित गोदारा, दलीप सिंह, सनी जुनेजा एवं विनोद कुमार गोयल के नामांकन स्वीकार किए गए हैं। सह सचिव पद के लिए आशीष कुमार एवं प्रहलाद सिंगला मैदान में हैं, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए परवीन तलवाडिया एवं राकेश डाल ने आवेदन किया है।
इसी प्रकार व्यापार मंडल शिक्षा समिति में अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार सर्राफ एवं बालकृष्ण गर्ग (गोल्याण) के नामांकन प्राप्त हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर विकास हिसारिया का एकमात्र नामांकन आने से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सचिव पद के लिए हरिकिशन खदरिया, रविन्द्रपाल सिंगला एवं विजय कुमार बंसल के बीच मुकाबला होगा। सहसचिव पद के लिए मनन टांटिया एवं संजय कुमार ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेन्द्र गोयल एवं विनोद कुमार गुप्ता (मोदी) ने आवेदन प्रस्तुत किए हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी मनजिंदर सिंह लेघा एवं अधिवक्ता चुनाव अधिकारी वतनदीप सिंह मान ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की विधिवत जांच की गई, जिसमें कोई त्रुटि नहीं पाई गई। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप संपन्न कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि आगे की चुनावी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।