नायक समाज भवन में नवनिर्मित हॉल का हुआ लोकार्पण समारोह

278
-विधायक गणेश राज बंसल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व समाज पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
हनुमानगढ़। नायक समाज भवन में निर्मित नवनिर्मित हॉल का भव्य लोकार्पण समारोह रविवार, दिनांक 5 अक्टूबर 2025 को हर्षाेल्लास और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम नगर परिषद हनुमानगढ़ के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण हनुमानगढ़ विधायक गणेश राज बंसल, पूर्व सभापति सुमित रिणवां, राजस्थान नायक महासभा के प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल नायक, और जिला अध्यक्ष निरंजन नायक के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने समाज की एकता, प्रगति और शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता को बढ़ाने की अपील की।
समारोह में अधिशाषी अभियंता रामप्रसाद मीणा, कनिष्ठ अभियंता वेदप्रकाश सहारण, अभियंता प्रेमदास नायक भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवनिर्मित हॉल को समाज के विकास और सामाजिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
विधायक गणेश राज बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की एकता और शिक्षा ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने नगर परिषद द्वारा करवाए गए इस निर्माण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह भवन आने वाले समय में समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सभापति सुमित रिणवां ने कहा कि नायक समाज अपनी मेहनत, ईमानदारी और एकता के लिए जाना जाता है। यह नवनिर्मित हॉल समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा।
राजस्थान नायक महासभा के प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल नायक ने कहा कि समाज तभी प्रगति कर सकता है जब उसमें शिक्षा, संगठन और सहयोग का भाव मजबूत हो। उन्होंने सभी से समाज की एकता को बनाए रखने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष निरंजन नायक ने कहा कि यह हॉल समाज के सामूहिक प्रयासों और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यहां शिक्षा, सामाजिक कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे ताकि नई पीढ़ी अपने समाज की परंपराओं से जुड़ी रहे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष मनीराम लावा, जसराम डागला, स्वाभिमान जनजागृति एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष नारायण नायक, पीसीसी सदस्य प्रेमराज नायक, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रताप नायक, शेराराम नायक, विक्रम चावरिया, नेतराम, रेवतराम नायक (तहसील अध्यक्ष), तेजाराम नायक (डायरेक्टर), मोमनराम, प्रेमदास, राजेन्द्र नायक, राकेश नायक और अरविंद नायक सहित अनेक समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर लक्ष्मण नायक, प्रेम नायक, नारायण नायक, सीताराम नायक रायसिंहनगर, सोहनलाल नायक, ओमी नायक, देवकरण नायक, रघुवीर नायक, मुकेश नायक, महेंद्र चावरिया, भंवर गोयल, वीरपाल, मास्टर हरचंद ,तेजपाल, बीसी नायक, श्योदत, गोपी राम, गोवर्धन ,हंसराज जगदीश नायक, सुभाष, विनोद चावरिया, करण नायक, राजेश नायक, वेद प्रकाश मक्कासर, विक्रम ,विशाल ,अशोक, तारा देवी, सुमन सहित अन्य समाज के लोग मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।