ईद के मौके पर घर में घुसकर आतंकियों ने महिला की गोली मारी, तनाव में कश्मीर

0
473

जम्मू कश्मीर: देशभर में ईद मनाई जा रही है ऐसे में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आंतकवादियों ने एक महिला के घर पर गोली से हमला किया। पुलिस ने बताया हमले में एक अन्य नागरिक मोहम्मद सुल्तान घायल हो गया। कथित सूचना के अनुसार महिला नगीना बानो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुल्तान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बता दें ऐसी घटना कश्मीर में साल 2017 में हुई थी जब आतंकवादियों द्वारा महिला के पति को भी मार दिया गया था। वहीं श्रीनगर में जामा मस्जिद के पास पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की। इसके अलावा यहां आतंकवादी जाकिर मूसा और संयुक्त राष्ट्र में नामित आतंकवादी मसूद अजहर के समर्थन में पोस्टर भी दिखे।

अधिकारियों ने बताया कि ईद की नमाज के बाद पुराने शहर के कुछ हिस्सों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई। उत्तरी कश्मीर के सोपोर और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग से भी झड़प की सूचना है। आपको बता दें, आतंकवाद के खिलाफ अधिकांश ऑपरेशन दक्षिण कश्मीर के चार जिलों- पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग में चलाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: 
Eid Mubarak 2019: इन मैसेजेस के साथ सभी को दिल से कहें ईद मुबारक
पर्यावरण दिवस विशेष: 28% मौत का कारण भारतीय थाली से गायब होते मोटे अनाज और मौसमी फल: रिपोर्ट
पिता ने बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का किया विरोध, तो पड़ोसियों ने मार डाला
प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से मानव समेत संकट में समस्त जीव
घरेलू प्रदूषण ले रहा है आपकी जान
प्रदूषण के मामले में भारत की स्थिति क्या कहती है?


ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now