– महिला मंडल ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए किया भक्ति आयोजन
हनुमानगढ़। टाउन स्थित नई धान मंडी के लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में रविवार को महिला मंडल द्वारा भव्य सामूहिक 108 सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से सहभागिता निभाई।
मंगलाचरण और हनुमान वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकाण्ड के पाठ का गायन किया। पूरे मंदिर परिसर में “जय हनुमान ज्ञान गुन सागर” और “सिया राम मय सब जग जानी” जैसे भक्ति गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु महिलाओं ने तुलसीदास रचित सुंदरकाण्ड के 108 बार पाठ कर भगवान श्रीराम और हनुमानजी से क्षेत्र के कल्याण, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर को सुंदर पुष्पों और दीपों से सजाया गया। महिला मंडल की पदाधिकारीयों ने बताया कि यह आयोजन आगामी पर्वों के अवसर पर धार्मिक जागरूकता और भक्ति भाव को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि सामूहिक पाठ से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि समाज में एकता और सद्भाव भी मजबूत होता है।
सुंदरकाण्ड पाठ के समापन पर आरती, प्रसाद वितरण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ मंदिर समिति के सदस्यों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































