मानव उत्थान सेवा समिति ने किया पौधारोपण अभियान

189

-पत्रकार कॉलोनी रोड पर लगाए गए 21 बरगद प्रजाति के पौधे, संस्थाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान
हनुमानगढ़। 
मानव उत्थान सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा सोमवार को पत्रकार कॉलोनी रोड पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों व समाजसेवियों ने मिलकर बरगद प्रजाति के 21 पौधे लगाए। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य भूपेंद्र कड़वा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीत चंदड़ा, समिति अध्यक्ष लादु सिंह भाटी, विपिन कुमार शर्मा, राजाराम बिश्नोई, सुधीर कुमार थापन व सुभाषचंद्र माझू ने भाग लेकर पौधारोपण किया।
पौधे लगाने के बाद पीसीसी सदस्य भूपेंद्र कड़वा ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। समिति के सदस्य निस्वार्थ भाव से पौधारोपण करने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करते हैं, जिससे पौधे बड़े होकर छांव और जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रयास केवल प्रकृति संरक्षण ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर है।
कड़वा ने कहा कि अध्यक्ष लादु सिंह भाटी व उनकी टीम का जंक्शन और टाउन क्षेत्र की सड़कों पर पर्यावरण के प्रति समर्पण साफ दिखाई देता है। समिति द्वारा लगाए गए पौधों की देखभाल स्वयं सदस्य करते हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि संगठन सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बल्कि सच्चे समर्पण के साथ काम कर रहा है। उन्होंने शहर की अन्य सामाजिक संस्थाओं व संगठनों से भी आह्वान किया कि वे मानव उत्थान सेवा समिति से प्रेरणा लेकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ें। हर संस्था यदि इस कार्य में योगदान दे तो शहर हरियाली से आच्छादित होकर स्वच्छ व सुंदर वातावरण का निर्माण कर सकेगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।