Dharmasthala Case: धर्मस्थल नरसंहार कांड में बड़ा खुलासा, ‘स्पॉट 6’ मिला मानव कंकाल, जांच हुई तेज

621

कर्नाटक के धर्मस्थल मंदिर (Dharmasthala Case) परिसर से जुड़े कथित सामूहिक कब्रों (Mass Burials) के मामले में विशेष जांच दल (SIT) को पहली बड़ी सफलता हाथ लगी है। द न्यूज़ मिनट की रिपोर्ट के अनुसार,31 जुलाई को ‘स्पॉट 6’ नामक स्थान पर खुदाई के दौरान मानव कंकाल के अवशेष बरामद हुए हैं, जो एक पुरुष के बताए जा रहे हैं।

यह खुदाई धर्मस्थल के पास नेत्रावती नदी के तट पर की गई, जहां एक पूर्व सफाईकर्मी ने कई शव दफनाने का दावा किया था। उसने दावा किया था कि 1995 से 2014 के बीच उसे आदेश देकर दर्जनों शव जिनमें महिलाओं और किशोरियों के शव भी शामिल थे गुपचुप तरीके से दफनाने के लिए मजबूर किया गया था।

कब और कैसे मिला कंकाल?
SIT की टीम 29 जुलाई से खुदाई कार्य में लगी हुई थी और तीसरे दिन यानी गुरुवार को करीब तीन फीट की गहराई पर मानव अवशेष प्राप्त हुए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कंकाल के कौन-कौन से हिस्से बरामद हुए हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार ये अवशेष एक पुरुष के हैं। स्पॉट 6 पर खुदाई अब पूरी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: धर्मस्थल मंदिर में नरकंकाल कांड, 100 से ज्यादा लाशें, सफाईकर्मी के खुलासे से कर्नाटक में हड़कंप

क्या है पूरा मामला?
इस सनसनीखेज मामला का खुलासा जून के अंत में तब हुआ जब एक पूर्व सफाईकर्मी के वकीलों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनके मुवक्किल ने धर्मस्थल मंदिर परिसर के आसपास करीब 13 स्थानों पर गुप्त रूप से कई शव दफनाने की जानकारी दी है। दावा है कि उसे यह काम दो दशकों तक मंदिर प्रबंधन के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर करना पड़ा।

3 जुलाई को इस व्यक्ति ने धर्मस्थल पुलिस स्टेशन में अपने वकीलों के माध्यम से शिकायत दी, जिसके आधार पर अगले ही दिन FIR दर्ज हुई। 11 जुलाई को बेल्थंगडी कोर्ट ने BNSS की धारा 183 के तहत उसका बयान रिकॉर्ड किया। इसके बाद वह SIT को संभावित दफन स्थलों पर ले गया।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

बता दें, SIT को अब यह तय करना है कि क्या ‘स्पॉट 7’ पर तुरंत खुदाई शुरू की जाए या नहीं। आने वाले दिनों में बाकी 12 में से अन्य स्थानों पर भी खुदाई की योजना बनाई जा रही है। खुदाई का काम लगातार बारिश के कारण धीमा चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर स्थान नेत्रावती नदी के तट के पास हैं। पहले स्थान पर लगभग छह फीट तक खुदाई की गई थी, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे स्थानों पर 3-4 फीट गहराई तक खुदाई की गई।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।