मुंबई हुई पानी-पानी, तस्वीरों में देखिए मुंबईवासियों की कैसी बढ़ी मुसीबतें

0
687

महाराष्ट्र: मुंबई में हो रही भारी बारिश अब मुंबईवासियों के लिए मुसीबत का कारण बन चुकी है। तेज बारिश के कारण लोगों को जलभराव की समस्या का सामना कर पड़ रहा है। यही नहीं, यहां हो रही मुसलाधार बारिश के कारण रेलवे ट्रैक और बस स्टॉप पर भी जलभराव हो गया है। जिसके कारण शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के कारण ट्रेन प्रभावित होने से लोगों के रोजमर्रा कार्यों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। कई ट्रनों के रूट भी बदलने पड़े। महानगर के कई इलाके में रहने वाले लोग जलभराव की समस्या का सामना कर रहे हैं।

जोरदार बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए तो कहीं मकान का हिस्सा भी गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई के लोगों की परेशानी फिलहाल खत्म होने वाली नहीं है। मुंबई में आज पूरे दिन भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने मुंबई और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी दी है। नॉर्थ कोंकण में 2 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है। बता दें, बीते शुक्रवार को बारिश के कारण कई हादसे भी हुए थे, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। अंधेरी में करंट लगने से 60 साल की एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि दूसरी घटना में करंट लगने से गोरेगांव में 2 लोगों की मौत हुई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।


ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now