फादर्स डे के उपलक्ष में संगीत गोष्ठी का आयोजन किया

152
हनुमानगढ़। हंसवाहिनी संगीत कला मंदिर में फादर्स डे के उपलक्ष में संगीत गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ संतोष राजपुरोहित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। संस्था संचालिका ममता अरोड़ा ने बताया कि इसमें वंदना एंड ग्रुप ने पापा कहते हैं ,आरवी एंड ग्रुप ने चंदा ने पूछा तारों से , हितैषी एंड ग्रुप ने पापा जल्दी आ जाना ,गुंजन एंड ग्रुप ने हरी हरी वसुंधरा , सांख्यिकी  एंड यशवी ग्रुप ने जीत जाएंगे हम , नक्ष एंड ग्रुप ने देश रंगीला रंगीला , देवांशी एंड ग्रुप ने मेरे भारत की बेटी ,मिशिता एंड ग्रुप ने जय जयकारा, निशा एंड ग्रुप ने सुरमेदानी आदि गीत प्रस्तुत किये ।
ऐश्वर्या एंड ग्रुप ने मेरे प्यारे प्यारे पापा कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बच्चों की तीन राउंड में अंताक्षरी प्रतियोगिता भी करवाई गई। बच्चों की सराहना करते हुए डॉ संतोष राजपुरोहित ने कहा कि हमें हर परिस्थिति का सामना मुस्कुराते हुए करना चाहिए और संगीत का निरंतर अभ्यास करना चाहिए जिससे दिली सुकून मिलता है। आर.के. शर्मा ने तुझे सूरज कहूं या चंदा गीत गाने के साथ मंच संचालन भी किया। तबले पर संगत नवकार ,विपिन ,गिटार पर काव्या सिंह केहोन पर मानसी ,लक्ष्य फुलिया ,ड्रम पर लक्ष्य अरोड़ा ,कोंगो पर जतिन व ढोलक पर मुजाइद ने संगत की। संस्था अध्यक्ष गुलशन अरोड़ा ने आए हुए अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।