फूडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार, व्यापारियों में उत्साह

111

– विधायक गणेश राज बंसल रहे मुख्य अतिथि, शांतिपूर्ण समाधान और संगठन को आगे बढ़ाने का दिया संदेश
हनुमानगढ़। व्यापारियों की सबसे बड़ी और प्रमुख संस्था फूडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गुरुवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में बड़ी संख्या में मंडी के व्यापारी, संस्था के पूर्व पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गणेश राज बंसल थे, जबकि विशिष्ट अतिथि नगर परिषद के पूर्व सभापति सुमित रिणवा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के पूर्व अध्यक्ष नरोत्तम सिंगला ने की। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामलाल किरोड़ीवाल, उपाध्यक्ष ईशान चौधरी, सचिव दिलीप ढिल्लों, सहसचिव आशीष गोदारा एवं कोषाध्यक्ष प्रवीण तलवाडिया ‘मोंटी’ ने औपचारिक रूप से अपने-अपने पदों का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान पंडित विपिन बिहारी शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ तिलक लगाकर एवं कलेवा बांधकर सभी पदाधिकारियों को विधिवत रूप से आसन ग्रहण करवाया। धार्मिक अनुष्ठान के बीच माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। मुख्य अतिथि विधायक गणेश राज बंसल एवं विशिष्ट अतिथि सुमित रिणवा ने नवनिर्वाचित सभी पांचों पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं राजस्थानी साफा पहनाकर स्वागत किया और उनके दायित्वों की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही मंडी के व्यापारियों ने भी फूल-मालाएं पहनाकर एवं मुंह मीठा करवाकर नव-निर्वाचित टीम का जोरदार अभिनंदन किया। अपने संबोधन में विधायक गणेश राज बंसल ने कहा कि फ्रूटग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था है और इसके सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को वे हार्दिक बधाई देते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।