– रोड़वेजकर्मियों द्वारा शहर की सुख स्मृद्धि व रोड़वेज की खुशहाली की कामना को लेकर आयोजन
हनुमानगढ़। जंक्शन में रोड़वेज डिपों में रोड़वेज कर्मचारियों द्वारा शहर की सुख स्मृद्धि, आपसी भाईचारा, यात्रियों की सकुशल यात्रा, दुर्घटना रहित यात्रा, डिपो की आय में वृद्धि की कामना को लेकर 9 दिसम्बर से शुरू श्री अखण्ड पाठ के भोग गुरूवार को डाले गये। इस मौके पर प्रातः श्री अखण्ड पाठ के भोग के पश्चात शहर की सुख स्मृद्धि की कामना की अरदास की जिसके पश्चात समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि पूर्व सभापति संतोष बंसल, निवर्तमान सभापति प्रतिनिधि मंजू रणवां, भाजपा नेता जसप्रीत सिंह जेपी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर, गुरूद्वारा बाबा दीप सिंह प्रधान रणजीत सिंह, पूर्व प्रधान जरनैल सिंह मुत्ती, भोला सिंह, जीत सिंह, ढेरा सिंह सैनी, बाबा जसवंत सिंह,केहर सिंह गंगानगर, गुरप्रीत सिंह, पार्षद बलराज मान, पार्षद गुरदीप चहल ने शिरकत कर क्षेत्र की खुशहाली की अरदास की। उक्त समागम में राजस्थान रोडवेज हनुमानगढ़ डिपो के सारे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से डिपो की समृद्धि, आपसी भाईचारा, यात्रियों की सकुशल यात्रा, दुर्घटना रहित यात्रा, डिपो की आय में वृद्धि हेतु श्री अखंड पाठ का आयोजन किया गया है। भोग के पश्चात आयोजित समागम में कथावाचक बाबा गुरप्रीत सिंह श्रीगंगानगर वाले ने कथा कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस मौके पर लखवीर सिंह लक्खा, प्रीतम सिंह, जलंधर सिंह, महेन्द्र सिंह, केसर सिंह, गुरसेवक सिंह, जगरूप सिंह, पवन छाबड़ा, हरेन्द्र सिंह, अरमन छाबड़ा, विशाल सिंह, रघुवीर सिंह खोसा, जगदीप सिंह, गुरलाल सिंह, प्रेम सिंह, विजय बिश्नोई, गुरलजार सिंह, गुरप्रीत सिंह, सीमा छाबड़ा, पकज स्वामी, रीया स्वामी, बक्शीश सिंह, सतपाल सिंह, जिन्दरपाल सिंह मान, गुरजंट सिंह, रामगोपाल व भारी संख्या में रोडवेज कर्मचारी मौजूद थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































