श्रद्धालु व समिति सदस्य जुटे व्यवस्था मजबूत करने में, पूर्वांचलवासियों ने नगर परिषद का जताया आभार
हनुमानगढ़। छठ पूजा महापर्व नजदीक है और इसी को दृष्टिगत रखते हुए नगर में तैयारियाँ तेज हो गई हैं। श्री मिथिला सेवा समिति द्वारा नगर परिषद के सहयोग से कोहला नहर की साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। शनिवार को समिति के पदाधिकारियों ने नगर परिषद के अधिकारियों के साथ नहर क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। समिति सदस्यों ने बताया कि नहर के किनारे काफी समय से कचरा जमा हुआ था, जिसे अब हटाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को छठ पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। सदस्यों ने कहा कि छठ पूजा पूर्वांचल का सबसे बड़ा आस्था पर्व है, जिसमें स्वच्छता और पवित्रता का विशेष महत्व होता है। उन्होंने नगर परिषद का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद द्वारा मिल रहा सहयोग सराहनीय है, इसके लिए समस्त पूर्वांचलवासी परिषद के प्रति आभारी हैं।आज से छट का त्योहार नहाय खाय के साथ प्रारम्भ हो गया, इस दौरान निरीक्षण में एन.के. सिन्हा (मंडल प्रमुख, पंजाब नेशनल बैंक हनुमानगढ़), समिति अध्यक्ष बलदेव दास, उपाध्यक्ष अशोक गौतम, सचिव प्रमोद यादव, कोषाध्यक्ष दिलखुश मंडल, सह सचिव श्याम दास, सह कोषाध्यक्ष संदीप महंतो, प्रवक्ता शिवचंद यादव, सदस्य कमलेश यादव, बहरू ठाकुर, सोनू यादव, अमरजीत झा, मोहन ठठेई, अमृत विशाल, पप्पू यादव, अजय यादव, हरिसिंह, विकास रगीला, योगेश किशोर, विष्णुकांत राय सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने आमजन से भी अपील की कि छठ पूजा स्थल पर स्वच्छता और शांति बनाए रखें तथा इस महापर्व को सामूहिक सहयोग और सद्भावना के साथ सफल बनाएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































