– हनुमानगढ़ इंटरनेशनल स्कूल में जरूरतमंद परिवारों को सामग्री वितरण
हनुमानगढ़। रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा गुरुवार को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित इंटरनेशनल स्कूल में बरसात से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण कई परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए और उनका दैनिक जीवन प्रभावित हुआ। इस संकट की घड़ी में रेड क्रॉस सोसायटी ने मानवता का परिचय देते हुए राहत सामग्री वितरित की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर एवं रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष डॉ. खुशाल यादव थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसकेडी चेयरमैन दिनेश जुनेजा और समाजसेवी भीष्म कौशिक उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी चेयरमैन डॉ. पी.सी. बंसल ने की।
कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसायटी सचिव रामनिवास मांडण ने जानकारी दी कि राज्य शाखा के चेयरमैन राजेशकृष्ण बिड़ला के निर्देशानुसार जरूरतमंद परिवारों के लिए यह सहायता उपलब्ध करवाई गई है। केंद्र से प्राप्त सहयोग राशि से प्रभावित परिवारों को विशेष त्रिपाल, बर्तन एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई, ताकि उनका जीवन यापन सरल हो सके।
मुख्य अतिथि डॉ. खुशाल यादव ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय जरूरतमंदों की मदद करना समाज का सर्वोच्च कर्तव्य है। उन्होंने रेड क्रॉस सोसायटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन हमेशा आपदा के समय सबसे पहले राहत पहुंचाने में अग्रणी रहा है। उन्होंने उपस्थित जनों से भी अपील की कि वे आगे बढ़कर जरूरतमंदों की सहायता में भागीदारी करें।
अध्यक्षता कर रहे डॉ. पी.सी. बंसल ने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी का उद्देश्य केवल राहत पहुंचाना ही नहीं, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं को सशक्त करना भी है। उन्होंने बताया कि हाल की बारिश ने कई परिवारों को संकट में डाल दिया था। ऐसे समय में सोसायटी द्वारा की गई यह पहल इन परिवारों के लिए सहारा साबित होगी। डॉ. तीर्थ शर्मा ने फर्स्ड एड़ के बारे में जानकारी देते हुए सभी को आपातकाल की घटना में प्रथम उपचार किस तरह किया जायेे, उसकी सम्पूर्ण जानकारी दी।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































