आरएलपी को मिली मजबूती, वरिंदर मेघवाल ने थामा पार्टी का दामन

78

-हनुमान बेनीवाल की विचारधारा से प्रभावित होकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी में हुए शामिल
हनुमानगढ़। क्षेत्र की राजनीति में आज उस समय नया मोड़ आया जब आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी रहे एवं हनुमानगढ़ के पूर्व जिला सचिव वरिंदर मेघवाल ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता उन्होंने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बीकानेर संभाग प्रभारी सीताराम नायक के सान्निध्य में ग्रहण की। मेघवाल ने कहा कि वे आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल की जनहितैषी, किसान एवं युवा हितैषी विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं।
कार्यक्रम के दौरान मनरेगा मेट संघ हनुमानगढ़ के जिला अध्यक्ष एवं आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी पोखर मेव ने भी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दोनों नेताओं के पार्टी में शामिल होने से आरएलपी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सीताराम नायक ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी लगातार आमजन की आवाज को मजबूती से उठा रही है और इसी कारण विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता आरएलपी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री वरिंदर जी मेघवाल एवं श्री पोखर जी मेव के पार्टी में शामिल होने से पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आमजन के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।