बालाजी मंदिर में गणेश महोत्सव का दूसरा दिन, आरती में उमड़े श्रद्धालु

165

– 5 सितम्बर को होगा भव्य भंडारा, 6 को शोभायात्रा व विसर्जन
हनुमानगढ़। जंक्शन रेलवे स्टेशन रोड स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में मंगलवार को गणेश महोत्सव का दूसरा दिन श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। स्वर्णकार समाज समिति और मराठा मंडल की ओर से आयोजित इस 16वें गणेश महोत्सव में पंडित विजय कुमार शर्मा के सान्निध्य में मुख्य यजमान राकेश जांगिड़ ने सपरिवार आरती कर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रांगण में भक्तों ने गणपति बप्पा के जयकारों के साथ दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगलकामनाओं की प्रार्थना की।
समिति अध्यक्ष बबलू सोनी ने बताया कि गणेश महोत्सव समाज की एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। प्रतिदिन गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना व आरती की जाएगी, जिसमें क्षेत्रभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। महोत्सव को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि 5 सितम्बर को मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। वहीं 6 सितम्बर को शोभायात्रा और प्रतिमा विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव का समापन होगा। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालुजन नाचते-गाते गणपति बप्पा को विदाई देंगे।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष बबलू सोनी,संरक्षक सुभाष सोनी सुरेन्द्र सोनी, उपाध्यक्ष मनीष जांगिड़,सचिव एडवोकेट दीपक सोनी कोषाध्यक्ष अनिल मराठा सहसचिव बिट्टू सोनी प्रचार मंत्री अमन सोनी मनीष सोनी समी सोनी, सुधीर जांगिड़,देवेन्द्र सोनी पंकज सोनी, सोनू सोनी,राजा सोनी, जितेंद्र बेदी छिंदा, मुकेश शर्मा, विष्णु, विकी आदि मौजूद रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।