-आमजन को दी गई योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी
हनुमानगढ़। राज्य सरकार की ओर से नगरीय निकायों में नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए चलाए जा रहे शहर चलो अभियान के अंतर्गत बुधवार को सामुदायिक केंद्र पीली चक्की सेक्टर 6 में वार्ड संख्या 1 और 51 से 60 के लिए लगाया गया तथा इसी दिन वार्ड 20 से 23, 25 और 42 से 47 के लिए नगरपरिषद टाउन कार्यालय में विशेष शिविर आयोजित किया गया।
नगरपरिषद आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शिविर में नागरिकों को अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान सड़कों की मरम्मत, नालियों और सीवरेज कनेक्शन की समस्याओं का समाधान, स्ट्रीट लाइट की खराबियों को दुरुस्त करना और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई से जुड़े आवेदन लिए गए।
अधिकारियों ने बताया कि शहर चलो अभियान के तहत स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सड़क व सीवरेज सुधार जैसे अनेक कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही विभिन्न प्रकार के पट्टों का वितरण भी किया जाएगा, जिनमें स्टेट ग्रांट, कच्ची बस्ती 69ए और कृषि भूमि के पट्टे शामिल हैं। जंक्शन प्रभारी गंगाराम व टाउन प्रभारी आकाश के नेतृत्व में आयोजित इन शिविरों में आमजन को अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई।
शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा करवाए। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे आगामी शिविरों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इस अभियान का लाभ उठाएँ।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































