शर्मिष्ठा पनोली ( Sharmishta Panoli) एक 22 वर्षीय इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और पुणे की लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं, जो हाल ही में “ऑपरेशन सिंदूर” पर अपने विवादास्पद वीडियो के कारण सुर्खियों में आई हैं। इस वीडियो में उन्होंने बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए एक विशेष धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ।
कोलकाता पुलिस ने शर्मिष्ठा को गुड़गांव से गिरफ्तार किया जिसके बाद से ही वह चर्चा में हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक विवादित बयान दिया था। आखिर शर्मिष्ठा कौन हैं? उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में आखिर क्या कहा था जिसके चलते वह गिरफ्तार हुई हैं। चलिए आपको सबकुछ विस्तार से बताते हैं।
कौन हैं शर्मिष्ठा पनोली?
22 साल की शर्मिष्ठा पनोली कोलकाता के आनंदपुर की रहने वाली हैं जो पुणे में कानून की पढ़ाई कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 13 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। विवादों के बीच उनका अकाउंट अब प्राइवेट हो गया है। उन्होंने दूसरा पब्लिक अकउंट बना लिया है।
ये भी पढ़ें: ‘पानी पिलाने वाला खिलाड़ी’ Virat Kohli ने की हद पार? मुशीर खान को लेकर मचा बवाल, देखें VIDEO
कब शुरु हुआ विवाद?
14 मई 2025 को शर्मिष्ठा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” पर बॉलीवुड सितारों की चुप्पी की आलोचना की और एक विशेष धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें धमकियां मिलने लगीं, जिसके चलते उन्होंने वीडियो डिलीट कर माफी मांगी।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शिकायतों के बाद कोलकाता पुलिस ने शर्मिष्ठा के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में FIR दर्ज की। नोटिस के बावजूद पेश न होने पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। 30 मई को उन्हें गुरुग्राम से गिरफ्तार कर कोलकाता लाया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
NUPUR – SHARMISHTA PANOLI.
You may not agree with them but you can’t also SELECTIVELY persecute them.
You’ll never see politicians who spoke filth against Sanatana Dharma have to face arrest.
Why? Because Hindus didn’t defend their faith?
Comment. pic.twitter.com/R6venUxzTL— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) June 1, 2025
सोशल मीडिया पर शर्मिष्ठा को मिला स्पोर्ट
शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर #ReleaseSharmistha ट्रेंड करने लगा। अभिनेत्री कंगना रनौत ने उनकी रिहाई की मांग करते हुए कहा कि “अप्रिय” टिप्पणियों के लिए इतनी कठोर कार्रवाई उचित नहीं है। वहीं, बीजेपी नेता पवन कल्याण ने सवाल उठाया कि जब सनातन धर्म का अपमान होता है, तब प्रशासन क्यों चुप रहता है।
“I appeal to West Bengal govt to not convert state into North Korea.
Sharmishta Panoli should be released at earliest.”
– BJP MP Kangana Ranaut pic.twitter.com/as9MKkUxgA
— News Arena India (@NewsArenaIndia) June 1, 2025
शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी ने बढ़ाया राजनीतिक तनाव
इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। बीजेपी नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है और इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ बताया है। वहीं, कुछ लोग इसे धार्मिक सहिष्णुता और सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी की आवश्यकता के रूप में देख रहे हैं।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।