27 करोड़ में सिर्फ 269 रन: हर रन की कीमत10 लाख? Rishabh Pant के जानें IPL रिकॉर्ड्स

ऋषभ पंत ने 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर 2025 तक, यहां देखें उनके अबतक के रिकॉर्ड्स 

231

IPL 2025 में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को ₹27 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा, जिससे वे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बनेहालांकि, उनका प्रदर्शन इस भारी कीमत के अनुरूप नहीं रहा, जिससे फैंस और मीडिया ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

पंत पूरे आईपीएल सीजन में सिर्फ एक बार 27 रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं। बाकी मैचों में वह 25 रन से ऊपर नहीं बना पाए हैं। हालांकि सीज़न के अंतिम लीग मैच में, पंत ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 61 गेंदों में नाबाद 118 रन की पारी खेली । यह प्रदर्शन शानदार था, लेकिन तब तक लखनऊ प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो चुका था, और यह पारी टीम को जीत दिलाने में भी असफल रही।

पंत की कप्तानी भी सवालों के घेरे में रही। टीम को प्लेऑफ़ से बाहर होना पड़ा, और उन्हें धीमी ओवर गति के लिए ₹30 लाख का जुर्माना भी भरना पड़ा, जो उनका तीसरा अपराध था।

ये भी पढ़ें: Norway Chess 2025: गुकेश से हारने के बाद झल्ला उठा वर्ल्ड नम्बर खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन, देखें VIDEO

ऋषभ पंत हर रन 10 लाख रुपये
पंत ने पूरे सीज़न में 14 मैचों में कुल 269 रन बनाए । इस आधार पर, उनके हर रन की कीमत लगभग ₹10 लाख बैठती है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। उनकी खराब फॉर्म के कारण, उन्हें “Frauds and Scammers XI” का कप्तान तक घोषित कर दिया गया।

इस IPL 2025 सीजन में पंत का प्रदर्शन

मैच संख्या विपक्षी टीम रन बनाए गेंदें स्ट्राइक रेट 4s 6s परिणाम
1 चेन्नई सुपर किंग्स 0 3 0.00 0 0 हारा
2 मुंबई इंडियंस 15 14 107.14 2 0 हारा
3 कोलकाता नाइट राइडर्स 2 5 40.00 0 0 हारा
4 सनराइजर्स हैदराबाद 2 6 33.33 0 0 हारा
5 पंजाब किंग्स 21 17 123.53 3 1 हारा
6 राजस्थान रॉयल्स 63 49 128.57 4 4 जीता
7 दिल्ली कैपिटल्स 3 7 42.86 0 0 हारा
8 गुजरात टाइटन्स 0 1 0.00 0 0 हारा
9 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 5 80.00 0 0 हारा
10 मुंबई इंडियंस 7 6 116.67 1 0 हारा
11 सनराइजर्स हैदराबाद 14 12 116.67 2 0 हारा
12 पंजाब किंग्स 18 17 105.88 2 0 हारा
13 गुजरात टाइटन्स 0 2 0.00 0 0 हारा
14 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 118* 61 193.44 11 8 जीता


ये भी पढ़ें: पंत के आउट होने पर ट्रेविस हेड ने किया मैदान पर अश्लील जश्न, क्या होगी अब सजा? देखें VIDEO

पंत का आईपीएल करियर
पंत ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 123 मैचों में 32.88 की औसत और 146.11 के स्ट्राइक रेट से 3419 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और 19 अर्धशतक शामिल है। पंत इस सीजन के लिए मेगा नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर सामने आए थे। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, लेकिन खुद उनका प्रदर्शन खराब रहा है। इसी वजह से उनकी टीम को भी भुगतना पड़ा है।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

पंत ने किस सीजन में कितने रन बनाए
ऋषभ पंत ने 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर 2025 तक, यहां देखें उनके अबतक के रिकॉर्ड्स

सीज़न टीम मैच रन अर्धशतक शतक उच्चतम स्कोर
2016 दिल्ली डेयरडेविल्स 10 198 1 0 69
2017 दिल्ली डेयरडेविल्स 14 366 2 0 97
2018 दिल्ली डेयरडेविल्स 14 684 5 1 128*
2019 दिल्ली कैपिटल्स 16 488 3 0 78*
2020 दिल्ली कैपिटल्स 14 343 1 0 56
2021 दिल्ली कैपिटल्स 16 419 3 0 58*
2022 दिल्ली कैपिटल्स 13 340 0 0 44
2024 दिल्ली कैपिटल्स 14 446 3 0 88*
2025 लखनऊ सुपर जायंट्स 14 269 1 1 118*
कुल 121 3553 19 2

बता दें, 2018 सीज़न पंत के करियर का सर्वश्रेष्ठ रहा, जिसमें उन्होंने 684 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे। 2025 में, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए, उन्होंने सीज़न के अंतिम मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ नाबाद 118 रन की पारी खेली, जो उनका दूसरा आईपीएल शतक था। कुल मिलाकर, पंत ने अब तक के आईपीएल करियर में 3553 रन बनाए हैं, जिसमें 19 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।