मुंबई के बिज़नेस परिवार में हुई सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई, जानें कौन हैं सानिया चंदोक?

810

भारत के क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (arjun tendulkar engaged) ने सानिया चंदोक के साथ सगाई की है। सानिया मुंबई के जाने-माने बिज़नेस परिवार की हैं। यह सगाई बेहद निजी तरीके से हुई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल थे।

25 साल के अर्जुन तेंदुलकर एक लेफ्ट-आर्म फास्ट-बॉलर और ऑलराउंडर हैं। वह गोवा की टीम में खेलते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा भी रह चुके हैं। अर्जुन ने 2020/21 सीजन में मुंबई से घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया और पहले जूनियर स्तर पर मुंबई टीम और भारत अंडर-19 में खेल चुके हैं। 2022/23 में वह गोवा टीम में शामिल हुए और फर्स्ट-क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में खेलते हुए अपने नाम अच्छे आंकड़े दर्ज किए।

अर्जुन के क्रिकेट करियर की बात करें तो रेड-बॉल में उन्होंने 17 मैचों में 532 रन बनाए हैं और 37 विकेट भी लिए हैं। IPL में उन्होंने 5 मैचों में 3 विकेट लिए और बल्लेबाजी में 13 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: Malaika Arora Yoga: मलाइका अरोड़ा के ये 12 योगा पोज, जो आपको देंगे सेक्सी स्लिम-ट्रिम लुक

सानिया चंदोक अपने निजी जीवन में काफी कम ही नजर आती हैं। वह मुंबई के बिज़नेस परिवार की हैं, जिनका हॉस्पिटैलिटी और फूड बिज़नेस में मजबूत दबदबा है। परिवार InterContinental होटल और आइसक्रीम ब्रांड Brooklyn Creamery चलाता है। सानिया खुद Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की पार्टनर और डायरेक्टर भी हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

सानिया के दादा रवि इक़बाल घाई Graviss Hospitality Ltd के चेयरमैन हैं। उनके पिता IK घाई ने Kwality Ice Cream और InterContinental होटल की नींव रखी थी। रवि घाई ने इस बिज़नेस को और आगे बढ़ाया और अब उनका परिवार मुंबई और विदेशों में भी बिज़नेस चला रहा है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।