हनुमानगढ़। महिला महेश्वरी मंडल हनुमानगढ़ टाउन द्वारा महेश नवमी के अवसर पर श्री अरोड़वंश शिव मंदिर में नमकीन चावल व चना मसाला का भंडारा लगाया गया। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष विमल करवा ने बताया कि महिला माहेश्वरी मण्डल द्वारा प्रत्येक वर्ष महेश जयंती पर सामाजिक कार्य करवाये जाते है। उन्होने बताया कि शनिवार को सुबह विधिवत भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूवात की गई। इसके पश्चात भगवान भोलेनाथ को प्रसाद का भोग लगाकर, विशाल भण्डारा लगाया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होने बताया कि महेश जयंती प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को महेश नवमी को मनाई जाती है। महेश नवमी को माहेश्वरी समाज में माहेश्वरी वंशोत्पती दिन के रूप में मानते हैं और इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक एव सास्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता है तथा शिवजी के भक्त इस दिन महेश वंदना का गायन करते हैं, इसी के साथ ही शिव मंदिरों में भगवान महेश जी की महाआरती का आयोजन किया जाता है । इस मौके पर विमला करवां, मिनल जाजू,सुमन सोनी,कान्ता सारड़ा,अन्जना भटड़,चेतना चाण्डक आदि ने भन्डारे में सेवा दी ।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































