-पटाखा बजाने वाली बुलेट व बिना हेलमेट-नंबर प्लेट दुपहिया वाहन सीज
हनुमानगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर के निर्देशानुसार यातायात थाना हनुमानगढ़ द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर स्पष्ट संदेश दिया गया।
यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के दौरान बुलेट बाइक से तेज आवाज में पटाखा बजाने वाले पांच दुपहिया वाहनों को मौके पर ही सीज किया गया। इसके साथ ही बिना नंबर प्लेट और बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले पांच अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई करते हुए कुल दस बाइकों को सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































