बेटियों ने कक्षा 12 वीं में जिले में टॉपर रहकर खुंजा के साथ साथ जिले को गौरान्वित किया

176
हनुमानगढ़। पढ़ने की ललक हो तो छोटी छोटी गलियों व बस्तियों के विद्यार्थी जिला टॉपर कर सकते है। ऐसा ही जीवंत उदाहरण जंक्शन के खुंजा की बेटियों के करके दिखाया है। खुंजा में निवास करने वाली बेटियों ने कक्षा 12 वीं में जिले में टॉपर रहकर खुंजा के साथ साथ जिले को गौरान्वित किया है। रविवार को टॉपर बेटियों का पार्षद मोहनलाल बड़सीवाल के निवास पर बेबी हैप्पी मॉर्डन पीजी कॉलेज के निदेशक तरूण विजय, युवा नेता मनोज बड़सीवाल द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया। बेबी हैप्पी मॉर्डन पीजी कॉलेज के निदेशक तरूण विजय ने कहा कि प्रतिभा किसी गली या मौहल्ले की मोहताज नही है। खुंजा की बेटियों ने जिले में टॉपर रहकर लोगों में फैली खुंजा के प्रति भ्रांति को समाप्त करते हुए पूरे शहर में खुंजा क्षेत्र का नाम शिक्षा की दृष्टि से गौरान्वित किया है।
उन्होने अन्य विद्य़ार्थियों को भी अव्वल रहे बच्चों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। पार्षद प्रतिनिधि मनोज बड़सीवाल ने कहा कि बेटियों बेटो से कही पीछे नही है, यह सिद्ध किया है कि हमारी खुंजा की बेटियों ने। बेटियों ने कक्षा 12 वीं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर परिवार, गुरजनों व जिले का नाम रोशन किया है। उन्होने कहा कि हमें आशा ही नही बल्कि पूरा यकीन है कि हमारी बेटियों ने जो अव्वल रहने की परम्परा शुरू की है, यह हर वर्ष बढ़ती जायेगी और खुंजा के विद्य़ार्थी शिक्षा में नये आयाम स्थापित करेगे। इस मौके पर भारतभूषण कौशिक, पूर्व पार्षद सुरता देवी विजय सिंह शिवराज मान गगन गिल करण नायक पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष सेतिया सोनू सेतिया महेंद्र कुमार सीमा रानी कौशल्या देवी लाला पेंटर आदि शामिल रहे

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।