समर्पण दिवस के रूप में मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

66

-भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
हनुमानगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को समर्पण दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन टाउन स्थित पंडित दीनदयाल चौक पर किया गया, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, भाजपा नेता अमित चौधरी, मण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल, जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी,  मण्डल महामंत्री अशोक खिच्ची सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और जयघोष लगाए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय युग पुरुष थे, जिन्होंने एकात्म मानववाद का दर्शन देकर देश की राजनीति को नई दिशा दी। उनका जीवन सादगी, राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का विचार था कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे, यही सच्चा सुशासन है। भाजपा आज उन्हीं के विचारों को आधार बनाकर कार्य कर रही है।
भाजपा नेता अमित चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का जो मंत्र दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए उनके विचार मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को आत्मसात कर संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दें।
मण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल ने कहा कि दीनदयाल जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। उन्होंने भारतीय संस्कृति और मूल्यों को केंद्र में रखकर विकास की अवधारणा प्रस्तुत की। आज हमें उनके सिद्धांतों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
मण्डल महामंत्री अशोक खिच्ची ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित में समर्पित रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर महादेव भार्गव, जुगल किशोर गौड़, हरी खदरीया, जितेन्द्र मित्तल, भगवान सिंह खुड़ी, संदीप छाबड़ा, राजेश प्रेमजानी, मदन पूनिया, मदन पारीक, रमेश पेन्टर, विक्की डोडा, राकेश मेहन्दीरता, पवन मोर्या, राजपाल सिंह, रोहित छापोला, श्रवण सैनी, भुवनेश ग्रोवर, मुरलीधर सोनी, राजेन्द्र वर्मा, रमेश डाबला, सन्नी घावरी, जगरूप सिंह, सिद्धार्थ भार्गव, विजय मेघवाल, चानणराम चौधरी, दिनेश शर्मा, मनोज स्वामी, राजू धोबी,भोली कटारिया, प्रशांत सिहाग, जसकरण ढिल्लो, जुगल स्वामी,  सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।