हनुमानगढ़ । हनुमानगढ़। हाउसिंग बोर्ड में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पॉचवें दिन मुख्य यजमान नगरपरिषद उपसभापति व पार्षद नगीना बाई, युथ विंग के जिलाध्यक्ष अमित राजपूत थे। यजमानों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करवाकर कथा की शुरूवात करवाई। कथा का वाचन करते हुए गुरुदेव नरेंद्र माधव जी महाराज ने गुरू की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि मनुष्य के जीवन में गुरू का स्थान सबसे ऊंचा है। मनुष्य को अगर गुरू का साथ नही मिले तो वह कभी भी ईश्वर को प्राप्त नही कर सकता। गुरू के प्रताप से ही मनुष्य में ज्ञान का संचार होता है। और जब तक मनुष्य को ज्ञान की प्राप्ती नही होती तब तक वह प्रभु की भक्ति नही कर सकता। व मीरा भक्ति की कथा का वर्णन किया गया इसलिए सभी को अपने गुरूओं का उचित आदर सम्मान करना चाहिए। आज कथा स्थल पर भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। महाराज द्वारा भगवान कृष्ण द्वारा पुतना वध एंव अन्य राक्षशी शक्तियों के वध का विस्तार से वाचन किया गया। कथा स्थल पर भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं पर सुन्दर-सुन्दर झंाकिया प्रदर्शित की गई । कथा आयोजको ने कथा के बाद श्रदालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पवन कुमार शर्मा, अजय कुमार शर्मा, गितेश बागड़ी, नेतराम वर्मा, शिव कुमार पारीक, विशाल शर्मा, विशाल सारस्वत,मुन्ना सिंह तवर, डब्बू शर्मा, एडवोकेट विजय सिंह चोहान ने व्यवस्था संभालने का काम किया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































