हनुमानगढ़। भारत विकास परिषद, नगर इकाई हनुमानगढ़ की चुनावी प्रक्रिया प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक प्रांतीय महासचिव श्री संजय जिंदल एवं चुनाव अधिकारी श्री कपिल बंसल के कुशल नेतृत्व में लिटिल हार्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप मा भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीपक जलाकर किया गया । जिसमें बाद सर्वप्रथम वित्त सचिव श्री गौरव उपनेजा ने वर्षभर का आय-व्यय विवरण सदन पटल पर प्रस्तुत किया। इसके पश्चात सचिव श्री अशोक सुथार ने वर्षभर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए परिषद द्वारा किए गए सेवा एवं संस्कारमूलक कार्यों की जानकारी दी। पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल कौशिक ने अपने उद्बोधन में परिषद द्वारा किए गए सेवा प्रकल्पों का उल्लेख करते हुए बताया कि परिषद ने वर्षभर विद्यार्थियों में संस्कार जागृति हेतु अनेक रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए।
प्रांतीय महासचिव श्री संजय जिंदल ने अपने मार्गदर्शन में भारत विकास परिषद का विस्तृत परिचय देते हुए संगठन की संरचना, सदस्यता विस्तार, मोबाइल एप, बैंकिंग व्यवस्था एवं विभिन्न प्रकल्पों—संस्कार, सेवा, संपर्क, महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण—पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करने वाला एक सशक्त मंच है, जिसमें प्रत्येक सदस्य का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
चुनाव अधिकारी श्री कपिल बंसल ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाया। सर्वसम्मति से गत वर्ष की कार्यकारिणी को ही आगामी सत्र हेतु पुनः दायित्व सौंपे जाने की घोषणा की गई। नव-निर्धारित पदाधिकारी इस प्रकार हैं संरक्षक: श्री सुशील जैन, अध्यक्ष: श्री अनिल कौशिक, सचिव: श्री अशोक सुथार, वित्त सचिव: श्री गौरव उपनेजा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अनिल कौशिक ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पुनः दायित्व सौंपकर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, उस पर वे पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिषद के सेवा, संस्कार एवं सामाजिक प्रकल्पों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाया जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य श्री पदम सिंह राठौड़ ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं एवं संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष श्री राजेंद्र स्वामी, जिला समन्वयक श्री कपिल कालड़ा, श्री पदम सिंह राठौड़, श्री विकास गोयल, श्री भारतेंदु सैनी, श्री श्याम सुंदर मेहना, श्री सुनील चुघ, श्री दीपक कटारिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया ।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री रामनिवास मांडण ने किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































