पूज्य सिंधी जिला पंचायत हनुमानगढ़ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

138
– सैकड़ों गणमान्यजनों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई टीम का गठन, समाजसेवा के प्रति जताया संकल्प
हनुमानगढ़। पूज्य सिंधी जिला पंचायत, हनुमानगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार 5 अक्टूबर 2025 (रविवार) को भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष खजान चन्द शिवनानी एवं महासचिव तोलाराम मखीजा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में सिंधी समाज के गणमान्यजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर महेश जोतवानी, भादरा पधारे।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समाज के सक्रिय, सेवाभावी और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में संरक्षक, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी/प्रचार मंत्री, सचिव, विधिक सलाहकार तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कई प्रमुख व्यक्तित्वों को शामिल किया गया है।
संरक्षक के रूप में मोहनलाल बोदीजानी, रतनलाल वाधवानी,  खेम चन्द तेजवानी, टीकम दास छतवानी एवं दुनीचंद को मनोनीत किया गया।
उपाध्यक्ष पद पर कन्हैयालाल खैराई और श्री अशोक कुमार खैरजानी को जिम्मेदारी दी गई।
कोषाध्यक्ष के रूप में रवि मखीजा का चयन किया गया। मीडिया प्रभारी/प्रचार मंत्री का दायित्व श्री जेठानंद करयानी को सौंपा गया। सचिव पद पर जनक चेतवानी और खानचन्द वाधवानी को नियुक्त किया गया। विधिक सलाहकार के रूप में श्री नरेन्द्र कुमार एडवोकेट को मनोनीत किया गयमे
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राधे श्याम लखीसरानी, मुरलीधर हरवानी नारायण दास ककुवानी, मनोहरलाल बाबानी, बालकिशन करमचंदानी, सुनील गंगवानी, मुरलीधर सखीजा, प्रेम मूरजानी,
 गोविन्दराम टेकवाणी, खेमचंद विशनानी, किशन लाल रुघवानी, इन्दरकुमार गुरनानी, सुरेश कुमार चेलवानी, हीरानंद भोजवानी, गोविंद सेवानी, हेमनं चेनानी, धर्मदास सावलानी,  वासुदेव गिदवानी, जनक राज नानकानी, सुमित गिदवानी, हरीश केसवानी, अशोक केवलानी, महेंद्र पोपटानी, गोपाल जेसरानी, चंद्र प्रकाश कारयानी, राजकुमार कारयानी, महेंद्र रामानी, सुनील केवलानी, शीतल दास लुहानी, मोहन टेकवानी, इंद्र परलानी, ओम प्रकाश कारयानी, संजय कृपलानी, घनश्याम मेघवाणी, घनश्याम मंगलानी, श्री चेतन लालवानी सहित अन्य अनेक समाजसेवियों को शामिल किया गया।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में सिंधी समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में एकजुटता और सहभागिता को विशेष महत्व देने पर जोर दिया गया।
जिला अध्यक्ष खजान चन्द शिवनानी ने अपने संबोधन में कहा कि पूज्य सिंधी जिला पंचायत हनुमानगढ़ सदैव समाजहित और सेवा के कार्यों में अग्रणी रही है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में समाज के अनुभवी, ऊर्जावान और समर्पित व्यक्तियों को शामिल किया गया है, जो आगामी समय में समाज के विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य करेंगे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग दें और एकजुट होकर समाज को नई दिशा देने में योगदान करें।
बैठक में महासचिव तोलाराम मखीजा ने भी कार्यकारिणी विस्तार पर खुशी व्यक्त की और सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज की एकता और सक्रियता ही संगठन की वास्तविक ताकत है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।